Taarak Mehta की सोनू उर्फ पलक सिधवानी को मेकर्स ने भेजा लीगल नोटिस, की मुआवजे की मांग

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Makers send Legal Notice to Sonu aka Palak Sidhwani: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है। इस शो के कई किरदार ऐसे हैं जो सालों से इस शो का हिस्सा हैं जो अब एक परिवार के रूप में काम कर रहे हैं। इस शो ने नए चेहरे को पहचान दी है और आज तारक मेहता के सितारों को लोग दिल से प्यार देते हैं। बच्चे से लेकर बड़ा तक हर कोई इस शो को देखता है, लेकिन बीते 2 सालों से शो किसी ना किसी दांव पेंच में फंस ही जाता है, लेकिन इस बार शो नहीं बल्कि शो का एक पॉपुलर किरदार बुरा फंस गया है।
मेकर्स को लेना पड़ा लीगल एक्शन
बता दें कि इस पॉपुलर शो में पॉपुलर सोनू का किरदार पलक सिधवानी निभा रही थीं, वहीं अब पलक को मेकर्स ने लीगल नोटिस भेज दिया है। पलक पर मेकर्स ने कॉन्ट्रैक्ट ब्रीच का आरोप लगाया है। नोटिस में लिखा गया है कि पलक ने एक्सक्लूसिव आर्टिस्ट कॉन्ट्रैक्ट के कई नियमों से खिलवाड़ की है। जिससे प्रोडक्शन कंपनी को काफी नुकसान भुगतना पड़ा है। इस नोटिस में यह भी लिखा गया है कि चेतावनी देने के बाद भी पलक ने यह सब जारी रखा। जिस वजह से मेकर्स को मजबूरी में एक्शन लेना पड़ा।
शो छोड़ सकती हैं पलक
बता दें कि पहले तो पलक लीगल नोटिस को एक अफवाह बता रही थीं, लेकिन मेकर्स ने पलक की गलतफहमी को दूर करके उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है। इसके बाद पलक ने इस नोटिस का जवाब भी दिया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पलक इस शो को छोड़ देंगी। बता दें कि मेकर्स ने लीगल नोटिस के साथ ही एक्ट्रेस से मुआवजे की मांग की है।
ये सितारे भी फंस चुके हैं कानूनी दांव पेंच में
आपको बता दें कि तारक मेहता का शो आए दिनों किसी ना किसी नोटिस में फंसा दिखता है। बता दें कि पलक सिधवानी से पहले गुरुचरण सिंह, जेनिफर मिस्त्री, शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता भी शो के कानूनी दांव पेंच में फंस शो को अलविदा कह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications