..................... Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah gurucharan singh aka roshan sodhi drink scene from show - Hindi Filmibeat

जब शराब के नशे में धुत्त सोढ़ी ने किया बवाल, तारक मेहता में रोशन ने मचाया था हंगामा.. घर छोड़ने की आई नौबत

Roshan Singh Sodi

TMKOC Roshan Singh Sodi: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरु चरण सिंह पिछले 7 दिनों से गायब है। पुलिस भी उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रही है। तो वही उनके फैंस भी उनके सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं। शो में उन्हें काफी अहम किरदार में देखा गया था और कई बार ऐसे शार्ट भी दिखाए गए जहां पर वह हाईलाइट में आए।

दरअसल आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी को पार्टी का काफी शौक हुआ करता है। लेकिन उनकी पत्नी रोशन कौर सोढ़ी को इससे काफी नफरत होती है। कई बार ऐसा भी दिखाया गया है कि इस चीज को लेकर शो में काफी हंगामा हुआ। जब रोशन सिंह सोढ़ी कि नशे की लत के कारण पूरी सोसाइटी परेशान हुई।

इसी के अलावा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में एक एपिसोड ऐसा भी दिखाया गया था जहां पर रोशन सोढ़ी एक बार नशे की हालत में सोसाइटी पहुंच गए और खूब हंगामा हुआ। इसके बाद मिसेज सोढ़ी ने उनको घर में एंट्री नहीं दी। सोढ़ी ने अपनी मिसेज को खूब बनाया और इसके लिए बिल्डिंग की छत पर भी पहुंच गए थे और नीचे कूदने की धमकी दी। हालांकि जैसे तैसे बात संभल गई थी।

एक बार तो यह भी दिखाया गया था कि रोशन अपनी पत्नी से छुपा कर अपने दोस्तों के साथ में पार्टी करने के लिए जाता है। हालांकि मिसेज सोढ़ी को उसके झूठ के बारे में पता चल जाता है और उसे सबक सिखाने की वह कोशिश करती हैं। ज्यादा चने खाने के कारण सोढ़ी के पेट में दर्द होने लगता है। हालांकि उसे लगता है कि उसने शराब के साथ कांच भी खा लिए।

लेकिन जब पूरी सोसाइटी और उनकी पत्नी को दर्द के असली कारण के बारे में पता चलता है तो वह रोशन सोढ़ी से झूठ बोल देते हैं कि उनके पेट में कांच है। जिसके चलते रोशन सोढ़ी अपनी पत्नी को सब कुछ सच-सच बता देता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि गुरुचरण ने शो में दोबारा एंट्री मारी थी और उन्होंने बीच में शो छोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X