'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में हुई इस किरदार की धमाकेदार एंट्री, मिलेगी जबरदस्त टीआरपी?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से कई कलाकार अलविदा ले चुके हैं। बहुत ही जल्द फैंस को नया सरप्राइज देखने को मिलेगा। टीआरपी के लिए जल्द ही शो में इस लोकप्रिय किरदार की एंट्री होने जा रही है। जो कि फैंस की दिलचस्पी को पहले से अधिक बढ़ा दिया है। असित कुमार मोदी ने हमेशा कहा है कि दर्शक ही मेरे बॉस है । अपने इस अलिखित नियम के अनुरुप वे नवीना वाडेकर को तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसायटी में बाघा की बावरी के रूप में ला रहे हैं ।

अपनी इस नई बावरी के बारे में बताते हुए इस शो के निर्माता और क्रिएटर असित कुमार मोदी जी ने कहा, "मैं इस किरदार के लिए किसी नए और भोले भाले चेहरे वाली कलाकार को लाना चाहता था । हम भाग्यशाली हैं कि हमे वैसी ही बावरी मिल गई। वह शो के प्रति पूरी तरह से समर्पित व प्रतिबद्ध है। हमारा शो दर्शकों का प्रिय शो है और हमे उनकी आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करना है।

मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपनी बावरी नवीना वाडेकर को अपना पूरा स्नेह और सहयोग देंगे। वह अपने इस किरदार के लिए भूत उत्साहित है और ब्रैंड तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अच्छी तरह से समझती है। हम बहुत सारे टेलेंट का ऑडिशन किया था और फिर इनका चीन किया। मैं अपने दर्शकों से विनती करता हूं कि वे अपनी बावरी को ढेर सारा स्नेह और आशीर्वाद दें।"

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के चलते हुए ट्रैक में बावरी अपने शहर से वापिस लौट आई है और वह बाघा से बागीचे में मिलने के लिए कहती है। पर बाद में बावरी उसको संदेश भेज देती है कि वह इस रिश्ते को तोड़ना चाहती है। तब से ना केवल बाघा और नट्टू काका बल्कि पूरी गोकुलधाम सोसायटी चिंतित है। सभी बावरी के इस व्यवहार का कारण जानना चाहते हैं। अब सभी को अपने अपने प्रश्नों का उत्तर मिलेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X