..................... Taarak mehta Ka ooltah Chashmah fans slam Disha Vakani for Show - Hindi Filmibeat

फैंस ने कहा इतना ईगो आपके अंदर, ये सुनकर बिफर पड़ी 'दयाबेन' , दे दिया ऐसा जवाब

By Prachi Dixit

जब से इस बात की खबर मिली है कि जल्द दिशा वकानी यानी कि पुरानी दयाबेन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी करने वाली हैं,तभी से उनके फैंस सिर्फ इंतजार कर रहे हैं। आलम तो ये है कि सोशल मीडिया पर फैंस दिशा से सीधे तौर पर वापसी को लेकर सवाल पूछते आ रहे हैं।

हाल ही में दिशा ने अपने फैंस से कहा था कि वह हर सवाल का जवाब देंगी। लेकिन कोई भी सवाल तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए। आखिर फैंस कहां मानने वाले थे। एक फैन ने दिशा के लिए लिखा कि इतना ईगो आप में लगता नहीं था।

dayaben

आपके फैंस आपको बुलाते हुए थक गए हैं। आप आ क्यों नहीं रही हैं। ऐसे में दिशा वकानी ने इस सवाल का करारा जवाब दिया। बिना कुछ अधिक बोलते हुए दिशा ने साफ तौर पर लिख दिया कि कृप्या मुझे स्पेस दें। दिशा के इस जवाब से साफ हो गया है कि वापसी को लेकर अभी वह किसी से कोई बात नहीं करना चाहती हैं।

कुछ दिन पहले उनसे एक फैन ने ये भी सवाल किया था कि वह शूटिंग नहीं कर रही हैं तो क्या कर रही हैं। इसके जवाब में दिशा ने लिखा था कि वह मदरहुड में बिजी हैं। हालांकि मेकर्स और दिशा वकानी की तरफ से ये बात साफ नहीं किया गया है कि वह वापसी कर रही हैं या नहीं। फैंस के लिए इंतजार कितना लंबा होगा।

ये कह पाना मुश्किल है।अब सवाल ये सामने आता है कि ऐसी क्या वजह रही जो कि दिशा वकानी ने शो में वापसी करने से इंकार कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X