शूटिंग नहीं कर रही हो तो क्या कर रही हो, जब फैंस ने पूछा दयाबेन से ये सवाल, मचा बवाल !
तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगातार टीआरपी पर टॅाप पर बना हुआ है। दयाबेन यानी कि दिशा वकानी के शो में ना रहने के बावजूद जेठा लाल और बाकी के सभी कलाकार इस शो को हिट बनाए रखने में कोई कमी नहीं रख रहे हैं। फिर भी एक कमी है जो लंबे समय से शो में साफ नजर आ रही है।
वो है दयाबेन की। कुछ दिन पहले खबर आयी थी कि दयाबेन की भूमिका निभा रही दिशा वकानी ने शो में वापसी के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। निर्माता ने इसके लिए इंकार कर दिया। हालांकि अब मामला शांत हो गया है। उम्मीद ये है कि दिशा वकानी पुरानी दयाबेन शो में वापसी के लिए तैयार हो गई हैं।
ऐसे में फैंस के लिए इंतजार करना पहले से ज्यादा मुश्किल हो रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर दिशा से खुद ये पूछते नजर आ रहे हैं कि आखिर वह इन दिनों कहां है और क्या कर रही हैं जो शो पर वापसी नहीं कर पा रही हैं। दिशा अपने फैंस को बिना नाराज करते हुए इसका जवाब भी देती हुई नजर आयीं। दिशा ने इतने लंबे सवाल का जवाब केवल एक शब्द में दिया। उन्होंने लिखा ' मदरहुड'।

इससे साफ हो जाता है, दिशा लगातार सिर्फ अपने बच्चे का ध्यान रख रही हैं। पूरी तरह से वह अपने परिवार को समय दे रही हैं। आपको बता दें कि दिशा वकानी अपनी प्रेग्नेंसी के बाद से शो से छुट्टी पर चली गई थीं। शो के मेकर्स ने कई बार दिशा को बुलाने की कोशिश की। दिशा की तरफ से नकारात्मक जवाब मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा मई के अंत से शूटिंग पर लौट सकती हैं।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि टीवी की ऐसी कौन सी 7 चुनिंंदा एक्ट्रेस हैं,जो कि एक किरदार में ब्लाॅकबस्टर होने के बाद कमबैक नहीं कर पायी हैं।या यूं कह लें कि वह टीवी की दुनिया से बिल्कुल गायब हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications