'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के टप्पू के पिता का कोरोना से निधन,10 दिन से वेंटिलेटर पर, ऑक्सीजन की कमी
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच जिंदगी और मौत के बीच का जंग जारी है। ऐसे में आए दिन इस महामारी को लेकर दिल तोड़ने वाली और जिंदगी खत्म होने वाली खबरें सामने आ रही हैं। आम लोग जहां सुविधा के अभाव में कोरोना से हिम्मत हार रहे हैं तो वहीं सेलेब्स भी इस बीमारी से अपने परिवार के सदस्यों के जाने का दुख देख रहे हैं।
ठीक ऐसा ही हुआ है तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पुराने टप्पू यानी भव्य गांधी के साथ। भव्य गांधी ने इस शो से हर घर में पहचान कायम की। जाहिर सी बात है कि उनका परिवार भी अपने बेटे की लोकप्रियता पर खुश हुआ होगा।

लेकिन अब ये रिपोर्ट सामने आ रही है कि भव्य गांधी ने बेहद कम उम्र में अपने पिता को खो दिया है। भव्य गांधी के पिता विनोद गांधी बीते कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थे।


Click it and Unblock the Notifications