तारक मेहता के टप्पू का हुआ ट्रांसफार्मेशन, 26 साल की उम्र में अपने लुक्स से फैन्स को करते हैं दीवाना

सब टीवी पर प्रसारित होने वाला टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देता है. जेठालाल से लेकर सीरियल के बाकी किरदारों को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. लेकिन सभी की फेवरेट टप्पू सेना भी लोगों को हंसाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती है. बता दें कि टप्पू सेना जेठालाल के बेटे टप्पू के दोस्तों की एक मंडली है, जो कि सभी को हंसाने की पूरी कोशिश करती है. इसीलिए अगर आप 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो देखते हैं तो आपको पुराना टप्पू यानी की भव्य गांधी तो जरूर याद होंगे. जिन्होंने इस शो में 9 साल तक काम किया. साथ ही घर घर में एक नाम कमाया. लेकिन आपको बता दें कि अब टप्पू का ट्रांसफॉरमेशन हो चुका है और उन्हें पहचानना भी काफी मुश्किल होता है.
टप्पू की फैन फॉलोइंग है जबरदस्त
बता दें कि भव्य गांधी ने छोटे पर्दे से दूरी बना ली है और वह सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं. साथ ही आपको बता दें कि उनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख 44 हजार से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग हो चुकी है. अक्सर वह अपने फैंस के साथ में अपनी प्यारी तस्वीरें और वीडियोस को शेयर करते हुए भी नजर आते हैं. लेकिन इन दिनों उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं और उन्होंने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है. जिसने बिल्कुल स्मार्ट नजर आ रहे है.
गुजराती इंडस्ट्री में किया डेब्यू
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को छोड़ने के बाद में भव्य गांधी ने गुजराती फिल्म 'पप्पा तमने नहीं समझाय' से गुजराती इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया. इतना ही नहीं इस फिल्म के बाद में उन्हें कई सारी और भी गुजराती फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों में काम करते हुए भी देखा गया. जिसमें 'बाप कमाल डिक्रो धमाल' और 'बाउ ना विचारो' जैसी फिल्मों में जमकर काम किया और एक खास पहचान हासिल की.


Click it and Unblock the Notifications