Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से अब इस एक्टर ने कहा शो को अलविदा, नाम सुनकर आपको लगेगा झटका

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों का फेवरेट शो बन गया है। बच्चे से लेकर बड़ा तक हर कोई इस सीरियल को देखना पसंद करता है। शो को शुरू हुए 15 साल से ज्यादा का समय हो चुके हैं। शो में नजर आने वाले किरदार सालों से इस शो में रहकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से शो में कुछ उधल पुछल देखी जा सकती है। दया बेन के जाने के बाद तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा, अंजली उर्फ नेहा मेहता, रौशन उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल शो छोड़कर जा चुकी हैं वहीं अब एक किरदार और भी है जिसने शो को अलविदा कर दिया है।
इस एक्टर ने रातों रात कह शो को अलविदा
असित मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने टप्पू सेना काफी लाइमलाइट में रही है। इस टप्पू सेना का हर एक बच्चा शो की जान है। वहीं अब इस बार टप्पू सेना से एक सदस्य कम हो गया है। बता दें कि टप्पू सेना की सोनू उर्फ पलक सिंधवानी ने शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि शो छोड़ने के पीछ का कारण अभी पता नहीं चला है। वहीं अभी शो के मेकर्स ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन अगर सच में पलक ने यह शो छोड़ दिया है तो फैन्स को एक बड़ा झटका लगने वाला है। बता दें कि टप्पू सेना को लोगों का बेहद प्यार मिला है। ऐसे में एक भी सदस्य का छोड़कर जाना फैन्स के लिए किसी बुरी खबर से कम नहीं है।
तीन बार बदल चुकी हैं सोनू
आपको बता दें कि पलक सिंधवानी से पहले निधि भानुशाली शो में सोनू का करिदार निभा रही थीं, लेकिन साल 2019 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। वहीं निधि से पहले झील मेहता ने यह किरदार निभाया था। बता दें कि झील मेहता शादी की बंधन में बंधने जा रही हैं। अब देखना यह होगा की पलक के बाद कौन एक्ट्रेस निभाएंगी सोनू का किरदार


Click it and Unblock the Notifications











