TMKOC के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर, जिंदगी और काम को लेकर लिया बड़ा फैसला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Gurucharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो बेहद ही पॉपुलर शो रहा है। शो के किरदारों ने भी जमकर लाइमलाइट बटोरी है। बता दें कि शो में सोढ़ी का किरदार गुरुचरण सिंह निभाते थे, लेकिन बाद में उन्होंने शो छोड़ दिया था। पिछले कुछ समय से गुरुचरण सिंह खूब खबरों में छाए हुए थे क्योंकि उनके गायब होने की खबर ने सभी को सोच में डाल दिया था। पुलिस लगातार उन्हें ढूंढ रही थी। उन्हें 22 अप्रैल को उन्हें दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वह वहीं से लापता हो गए थे। लगभग 24 दिनों तक गायब रहने के बाद जब वह वापस आए तब उन्होंने बताया कि वह धार्मिक यात्रा पर निकल गए थे। इस खबर ने तो फैन्स को हैरान ही कर दिया था।
मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए गुरुचरण सिंह
बता दें कि गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उन्होंने फैन्स के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें बेहद प्यार मिला। गुरुचरण की दोस्त सोनी ने टाइम्स नाऊ/ टेली टॉक को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि गुरुचरण सिंह अब स्थायी रूप से दिल्ली लौट रहे हैं। उनके माता-पिता तो मुंबई आना चाहते थे, लेकिन उनका कहना है कि उनकी उम्र काफी हो गई है और मुंबई जैसे शहर में उन्हें रहने में दिक्कत होगी। इसीलिए वह भी मुंबई छोड़कर दिल्ली शिफ्ट हो रहे हैं।
दो बार शो से जुड़ चुके हैं गुरुचरण सिंह
आपको बताते चलें कि गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) को सोढ़ी के किरदार से जमकर लोगों का प्यार मिला है। हर कोई उन्हें तारक मेहता के शो में फिर से देखना चाहता है। बता दें कि गुरुचरण सिंह साल 2008 से लेकर साल 2013 तक शो का हिस्सा थे, लेकिन शो के मेकर असित मोदी से चल रहे विवाद की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया था, लेकिन अपनी पॉपुलेरिटी की वजह से साल 2020 में वह फिर से शो से जुड़े थे, लेकिन दूसरी बार भी उन्होंने शो छोड़ दिया था क्योंकि गुरुचरण सिंह अपने पिता की देख रेख करना चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications