मजबूरी में Shailesh Lodha ने छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा, तोड़ी चुप्पी, मिलती थी लाखों की फीस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से शैलेश लोढ़ा के जाने के बाद नए तारक मेहता की एंट्री हो चुकी है। लेकिन यह सवाल हमेशा बना रहा कि आखिर शैलेश लोढ़ा ने इस शो को क्यों अलविदा कह दिया? शो में वैसे सचिन श्रॅाफ की एंट्री हो चुकी है। कहीं ना कहीं पुराने तारक की कमी फैंस को खलती रही है। शो छोड़ने के दौरान मेकर्स के साथ विवाद और फीस को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आयीं। लेकिन शैलेश लोढ़ा ने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि इस मामले पर पुराने तारक शैलेश ने अपना पक्ष पहली दफा रखा है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस पर खुलकर बात की। शैलेश लोढ़ा ने यह भी साफ किया कि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो भावनात्मक तौर पर जुड़े हुए थे। शैलेश लोढ़ा ने वैसे तो खुलकर कुछ नहीं बोला लेकिन एक शायरी के जरिए यह साफ कर दिया कि उन्होंने शो छोड़ने का फैसला मजबूरी में लिया है। शैलेश ने शो छोड़ने के पीछे की वजह वाले सवाल पर कहा कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी., यूं ही कोई बेवफा नहीं होता।
बता दें कि तारक मेहता शो के सभी कलाकारों महीने की लाखों की कमाई करते हैं। साल भर पहले सामने आयी एक रिपोर्ट अनुसार शैलेश लोढ़ा इस शो से महीने के करोड़ों की कमाई करते थे। उन्हें हर एपिसोड के पीछे 90 हजार से 1 लाख तक की फीस मिलती थी। हर दिन वह इस शो के लिए शूटिंग करते थे। जेठालाल के साथ उनके कई सारे सीन हुआ करते थे। शैलेश लोढ़ा ने इसी शो से टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।
दिलीप जोशी यानी कि जेठालाल को इस शो के हर एपिसोड के लिए 1.5 लाख के करीब बताई जाती है। इसके साथ बाकी के कलाकारों की फीस 50 हजार से लेकर 85 हजार हर एपिसोड के बीच की है। याद दिला दें कि शैलेश लोढ़ा से पहले दिशा वकानी यह शो छोड़कर जा चुकी हैं। जो कि अधिक फीस डिमांड का मामला बताया जा रहा है। फीस और कलाकारों के शो छोड़ कर जाने पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications
