TMKOC: रोशन भाभी के सपोर्ट में आई रीटा रिपोर्टर, तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी का फोड़ा सारा भांडा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी जगत का सबसे लंबा चलने वाला कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों काफी परेशानियों में जूझ रहा है। इस शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर एक-एक करके कई इल्जाम लग रहे हैं। जेनिफर मिस्त्री के बाद अब रीटा रिपोर्टर ने भी असित पर कई आरोप लगाए हैं।
पिछले काफी समय से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर खबरों में छा रखे हैं और उसके पीछे की वजह जेनिफर मिस्त्री के आरोप हैं। कुछ समय पहले ही जेनिफर मिस्त्री जो शो में रोशन भाभी का किरदार निभाती थीं, उन्होंने असित मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि असित ने उनका कई बार यौन शोषण किया और उन्हें हर बार चुप करा दिया जाता था। उन्होंने बताया कि असित ने उन्हें कई बार अपने कमरे में बुलाया और ड्रिंक ऑफर की। जेनिफर मिस्त्री की ये बात जंगल में आग की तरह फैल गई।
Recommended Video
शो में कभी बावरी का रोल करने वाली मोनिका भदौरिया ने भी जेनिफर को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि सेट पर असित मोदी ढंग से बर्ताव नहीं करते हैं और वो सबके साथ बदतमीजी करते हैं, किसी को भी ढंग से ट्रीट नहीं करते हैं। मोनिका ने तो यह भी खुलासा किया कि असित ने तो दयाबेन का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी के साथ भी काफी बदतमीजी की।
रोशन भाभी, बावरी के बाद अब रीटा रिपोर्टर ने भी असित के बारे में अपनी राय रखी है। प्रिया आहूजा ने कभी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रीटा रिपोर्टर का रोल अदा किया था, लेकिन बाद में उनके देस्ती शो के डायरेक्टर मालव राजदा से बढ़ी और दोनों ने शादी कर ली। प्रिया पहले तो इस शो का एक अहम हिस्सा थीं लेकिन बाद में उन्होंने शो में आना बंद कर दिया और अब जाकर उन्होंने इसका कारण बताया है। एक्ट्रेस ने कहा सेट पर भेदभाव और शोषण किया जाता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने शो के मेकर्स से कई बार काम मांगा लेकिन उन लोगों ने कह दिया कि तु्म्हारा पति डायरेक्टर है, तुम काम क्यो करना चाह रही हो, जाओ रानी की तरह राज करो।
प्रिया ने इस बात पर भी हामी भरी कि सेट पर सिर्फ मर्दों का ही राज चलता है। लेकिन वो हैरान थीं कि मंदार जो कि शो में मास्टर भिड़े का रोल निभाते हैं उन्होंने कैसे असित को सपोर्ट कर दिया क्योंकि मंदार और जेनिफर दोनों बहुत दोस्त हैं। उनके परिवार भी अच्छे दोस्त हैं। प्रिया ने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि उन्हें यौन शोषण के बारे में तो कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सेट पर मानसिक प्रताड़ना जरूर दी जाती है। प्रिया से जब जेनिफर के बर्ताव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जेनिफर जरा भी बदतमीज और अनुशासनहीन नहीं हैं। बल्कि वो दुनिया के सबसे प्यारे लोगों में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications