..................... Taarak Mehta ka ooltah chashmah fame neha Mehta talked about not getting the fees।तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम नेहा मेहता ने फीस नहीं मिलने पर की बात - Hindi Filmibeat

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस नेहा मेहता को 2 साल से नहीं मिली फीस, बताया दर्द, गंभीर आरोप !

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के मेकर्स पर फीस नहीं देने का आरोप लगाया है। यह मामला शो की लोकप्रिय एक्ट्रेस से जुड़ा हुआ है। तारक मेहता की पत्नी की भूमिका शो में नेहा मेहता ने निभाया। अंजलि की भूमिका में उनके किरदार को भरपूर प्यार मिला। लेकिन एक वक्त ऐसा आया कि उन्होंने शो से बाहर निकलने का फैसला किया है।साल 2020 में नेहा मेहता ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ जिया।

आज शो से बाहर हुए उन्हें 2 साल का वक्त बीत गया है। फिलहाल उन्होंने खुलासा किया है कि बकाया फीस मेकर्स की तरफ से उन्हें अभी तक नहीं मिली। 12 साल तक शो में लगातार काम करने के बाद मेकर्स की तरफ से इस तरह का बर्ताव नेहा मेहता को पसंद नहीं आ रहा है। एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए नेहा मेहता ने अपनी चिंता जाहिर की है।

Neha mehta

उन्होंने कहा कि मैं सम्मान के साथ अपनी जिंदगी जीती हूं। मैं कभी किसी चीज के संबंध में शिकायत नहीं करती। वह आगे कहती हैं कि 12 साल मैंने यह शो में का किया और साल 2020 में छोड़ दिया था। मुझे 6 महीने के बकाया पैसे अभी तक नहीं मिले हैं। शो से बाहर आने के बाद मैंने कई बार मेकर्स को इसके लिए फोन किया।

नेहा मेहता ने बताई अपनी तकलीफ

नेहा मेहता ने बताई अपनी तकलीफ

वह कहती हैं कि मैं आशा करती हूं कि जल्द ही इसका कोई नतीजा निकलेगा। मुझे मेरी मेहनत से कमाए पैसे मिल जायेंगे। शो छोड़ने की वजह बताते हुए नेहा मेहता ने आगे कहा कि मुझे आगे बढ़ने के लिए शो छोड़ना जरूरी था। मेरा मानना है कि आप जब किसी शो से लंबे समय से जुडे रहते हैं तो आप अपने कंफर्ट जोन में चले जाते हैं। बीते साल मुझे काम के लिए कई दिलचस्प प्रस्ताव मिले।

मेकर्स ने बोला झूठा आरोप

मेकर्स ने बोला झूठा आरोप

मैंने मिला हुआ काम इसलिए छोड़ दिया क्योंकि तारक मेहता मेरा परिवार है। वह आगे कहती हैं कि वह अब वेब शो करना चाहती हैं। नेहा के इन सभी आरोपों को मेकर्स ने गलत बताया है। उनका कहना है कि वह बीते 2 साल से नेहा से संपर्क कर रहे हैं लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही हैं। निर्माता की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है कि हम अपने कलाकारों को परिवार मानते हैं।

मेकर्स ने दी अपनी सफाई

मेकर्स ने दी अपनी सफाई

हम काम से जुड़े कागजात साइन करने के लिए उनसे संंपर्क कर रहे हैं लेकिन वह पेपर साइन करने में झिझक रही हैं। इसके बिना उनके पैसे से जुड़ा हुआ काम पूरा नहीं कर सकते हैं।मेकर्स का कहना है कि नेहा बिना मुलाकात किए शो छोड़कर चली गईं। मेकर्स पर झूठे आरोप लगने की बजाए उन्हें हमारे ईमेल का जवाब देना चाहिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X