तारक मेहता के नट्टू काका यानी घनश्याम नायक कैंसर से पीड़ित, कोरोना में ऐसी है हालत, बेटे का खुलासा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम नट्टू काका घनश्याम नायक के सेहत को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आयी है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही घनश्याम नायक ने इस बात की जानकारी दी थी कि वह फिर से काम पर लौटना चाहते हैं। लेकिन कोरोना के कारण वो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।
परिवार भी घनश्याम नायक को शूटिंग पर जाने की इजाजत नहीं देता है। घनश्याम नायक की बीमारी को लेकर उनके बेटे ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि घनश्याम नायक को कैंसर की बीमारी हुई है। उन्होंने ये भी बताया कि एक्टर का इलाज चल रहा है।

जाहिर सी बात है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए ये खबर दिल तोड़ने वाली हो सकती है। बताया जा रहा है कि पिछले साल सितंबर में घनश्याम नायक के गले की सर्जरी हुई थी। जिसमें उनके गले में 8 गांठें निकाली गई थीं।

गले की पॅाजिट्रॅान एमिशन टोमोग्राफी
एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में घनश्याम के बेटे विकास ने बताया कि अप्रैल में उनके पापा के गले की पॅाजिट्रॅान एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग करवाई गई तो उसमें कुछ स्पॅाट्स नजर आए।

कीमोथैरपी की हुई शुरुआत
वह आगे कहते हैं कि उस वक्त घनश्याम नायक यानी की नट्टू काका को किसी भी तरह की तकलीफ महसूस नहीं हुई। सुरक्षा के लिए उनका कीमोथैरपी शुरू कर दिया गया।

नट्टू काका की अभी तबीयत ठीक
बेटे विकास ने वर्तमान के सेहत की जानकारी देते हुए कहा कि अब उनके पापा ठीक हैं। उनका इलाज उसी डॅाक्टर से चल रहा है। आने वाले महीने घनश्याम का पैट स्कैन किया जाएगा।

अगले महीने होगा टेस्ट
वह आगे बताते हैं कि टेस्ट के बाद उनके सेहत के हालात के संबंध में जानकारी मिलेगी। पता चलेगा कि उनके गले में मौजूद स्पॅाट्स खत्म हुए या नहीं।

नट्टू काका ने दी अपने सेहत की जानकारी
अपनी सेहत को लेकर एक दूसरी वेबसाइट से बातचीत में नट्टू काका ने बोला कि मेरी महीने में एक बार कीमोथैरपी होती है। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ठीक हो जाऊंगा। डॅाक्टर ने बोला है कि मैं काम कर सकता हूं। मैं सबको बताना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं। मैं अपने आखिरी वक्त तक मेकअप लगाकर काम करते हुए रहना चाहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications