कोरोना महामारी का कहर: तारक मेहता के नट्टू काका के पास काम नहीं, बोला- बहुत कठिन समय
कोरोना महामारी का कहर: तारक मेहता के नट्टू काका के पास काम नहीं, बोला- बहुत कठिन समय
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच टीवी शोज की शूटिंग थमी हुई है। लेकिन इस लहर के कारण हाल ही में शूटिंग हुई भी तो कई शोज के सेट पर कई कलाकार कोरोना संक्रमित हो गए। ऐसा ही माहौल तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर रहा है। कई स्टार्स ऐसे भी रहे हैं जो कि कोरोना महामारी के दौरान रोजगार से दूर हो गए।
महामारी में कई सहायक कलाकारों को काम ना होने के दर्द का सामना भी करना पड़ा है। इसी फेहरिस्त में नाम शामिल है नट्टू काका का। तारक मेहता के नट्टू काका के पास बीते कुछ समय से काम नहीं है।

नट्टू काका यानी कि घनश्याम नायक को अपने घर पर हैं। बीते एक महीने से अधिक वह अपने घर पर ही बैठे हुए हैं। यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट। घनश्याम नायक ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि कैसे महामारी की मार उनके लिए आर्थिक घाटा साबित हुआ है।

मुझे घर बैठे महीना भर हो गया
नट्टू काका एक महीने से घर पर हैं और शूटिंग के लिए अपने नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि मुझे घर पर बैठे महीनाभर हो गया है। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि कब दोबारा शूटिंग शुरू होगी और मुझे भी बुलाया जाएगा।

मार्च में सिर्फ एक बार शूटिंग
उन्होंने आगे कहा कि मेकर्स ने शूटिंग की जगह बदलने के लिए कुछ भी नहीं किया। मैंने मार्च में सिर्फ एक एपिसोड की शूटिंग की। उसके बाद मैं घर पर हूं।

परिवार के दबाव की घर से बाहर नहीं जाना है
मुझे उम्मीद है कि मेकर्स मेरे ट्रैक को भी जल्द शुरू करेंगे। आपको बता दें कि नट्टू काका की उम्र 70 साल के ऊपर है। उन्होंने कहा कि परिवार का भी दबाव है कि मैं घर से बाहर ना जाऊं।

मेरे लिए यह कठिन दौर है
वह ये भी कहते हैं कि मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि मुझे काम से दूर आइसोलेशन में रहना होगा। वायरस की वजह से मेरे लिए यह मुश्किल दौर है।


Click it and Unblock the Notifications











