अफेयर की खबरों पर तारक मेहता की बबीता- टप्पू का दर्द भरा पोस्ट-भारत की बेटी कहने पर शर्म आती है
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता और टप्पू की अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया सामने आयी है। कुछ दिन पहले ये खबर सामने आयी कि मुनमुन दत्ता खुद सो 9 साल छोटो एक्टर राज अंदकत को डेट कर रही हैं। वहीं इस खबर के फैलने के बाद मुनमुन दत्ता और राज अंदकत मे इंस्टाग्राम पोस्ट पर ओपन लेटर लिखा है।
अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कड़े शब्दों को प्रयोग कर मुनमुन दत्ता ने बताया है कि उन्हें खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आ रही है। वहीं राज अंदकत यानी कि टप्पू ने बोला है कि इस झूठी खबर का असर उनके जीवन पर गहरा पड़ सकता है। मुनमुन दत्ता ने ओपन लेटर में लिखा है कि आम लोगों के लिए मुझे आप लोगों से अच्छी उम्मीद थी।

लेकिन जो गंदगी कमेंट सेक्शन में बरसाई है, उसे देखने के बाद ये साबित हो जाता है कि हम पढ़े लिखे होने के बाद भी ऐसे समाज का हिस्सा हैं जो लगातार नीचे गिर रहा है। महिलाओं को लगातार आपके मजाक से उम्र के लिए शर्मसार किया जाता है। आपके इस मजाक से किसी पर क्या बीतती है, किसी को भी मानसिक तौर पर तोड़ने के लिए काफी है।

13 मिनट भी नहीं लगे मेरे सम्मान को ठेस
मुनमुन दत्ता ने लिखा कि मैं लोगों को पिछले 13 साल से एंटरटेनमेंट कर रही हूं। लेकिन लोगों को 13 मिनट भी नहीं लगे मेरे सम्मान को ठेस पहुंचाने में। मनमुन दत्ता ने आगे अपना दर्द जाहिर करते हुए लिखा है कि अगली बार कोई इतना डिप्रेस हो जो अपनी जान लेना चाहें, तो रुक कर एक बार सोचना जरूर सोचें कि आपके शब्द उसे अंत की तरफ ले जा रहे हैं या नहीं। आज मुझे खुद को भारत की बेटी कहते हुए शर्म आ रही है। मीडिया के लिए मुनमुन ने लिखा है कि आपको किसी के प्राइवेट जिंदगी के बारे में काल्पनिक बातें छापने की आजादी किसने दी, वो भी उनकी मर्जी के बिना?

औरत को भी नहीं छोड़ते-मुनमुन दत्ता
मुनमुन ने आगे लिखा किसामने वाले व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचना है, क्या आप इसकी जिम्मेदारी लेंगे? आप टीआरपी के लिए उस औरत को भी नहीं छोड़ते हैं जिसने हाल ही में अपना बेटा खोया है। आप सेंसेशनल खबरों के लिए अपनी हदें पार कर देते हैं। क्या आप उनकी निजी जिंदगी में आने वाले तूफानों की जिम्मेदारी ले सकते हैं, नहीं, तो आपको शर्म आनी चाहिए। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू यानी कि राज अंदकत ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।

टप्पू का भी भड़का गुस्सा
राज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि हर किसी के लिए जो लगातार मेरे बारे में लिख रहा है, सोचिए, आपकी मनगढ़ंत खबरों झूठ से मेरे जीवन में क्या परिणाम हो सकते हैं और वह भी मेरी सहमति के बिना मेरे जीवन के बारे में। राज ने आगे लिखा है कि सभी रचनात्मक लोग कृपया अपनी रचनात्मकता को कहीं और चैनलाइज करें। यह आपके लिए मददगार होगा। बता दें कि ईटाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मुनमुन दत्ता और राज एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हुए थे।।


Click it and Unblock the Notifications