Munmun Dutta हैं करोड़ों की मालकिन, एक एपिसोड के लिए वसूलती हैं इतने सारे रुपए

Munmun Dutta Net Worth: मुनमुन दत्ता इन दिनों काफी ज्यादा खबरों में हैं, उन्हें लेकर अफवाह फैल रही है कि उन्होंने अपने से 9 साल छोटे को-स्टार राज अनादकट से इंगेजमेंट कर ली है, लेकिन दोनों ही सितारों ने इस खबर को निराधार बता दिया है। लेकिन इस बीच मुनमुन दत्ता की अमीरी के भी खूब चर्चे हो रहे हैं।
15 साल से एक ही सीरियल में कर रहीं काम
मुनमुन एक लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस हैं जिन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। मुनमुन शुरुआत से ही इस शो से जुड़ी हुई हैं। 15 साल तक इतने लोकप्रिय सिटकॉम का हिस्सा रहकर मुनमुन ने अपने लिए अच्छी संपत्ति बनाई है। पिछले कुछ सालों में वह टेलीविजन पर सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक बन गई हैं।
एक एपिसोड के लिए वसूलती हैं इतना
2018-2019 में कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि उनकी भागीदारी और स्क्रीन टाइम के आधार पर, उन्हें हर एपिसोड के लिए 35,000 रुपये से 50,000 रुपये दिए जाते हैं लेकिन अब उनकी फीस में और भी बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जिस लिहाज से वो एक एपिसोड के लिए शो के मेकर्स से अच्छी-खासी रकम वसूलती हैं।
यूट्यूब से भी होती है कमाई
मुनमुन दत्ता का एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी, ट्रैवल, स्किनकेयर से संबंधित व्लॉग अपलोड करती हैं। उनके लगभग 1.3 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और हर वीडियो पर उन्हें लाखों व्यूज मिलते हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि यूट्यूब मुनमुन के लिए सेकेंड इनकम कमाने का एक अच्छा जरिया है।
कई ब्रॉड्स को करती हैं प्रमोट
मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए डांस रील्स, तस्वीरें आदि पोस्ट करती रहती हैं। मुनमुन के इस समय इंस्टाग्राम पर 7.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इतनी फैन फॉलोइंग के चलते मुनमुम को ब्रांड एंडोर्समेंट करने के लिए ढेरों ऑफर मिलते हैं। उन्हें डाबर आंवला और रम्मी सर्कल का प्रमोशन करते हुए भी देखा गया था।
एक्ट्रेस का घर और गाड़ी
2021 में मुनमुन ने मुंबई में नया घर खरीदा। खबर शेयर करते हुए उन्होंने कहा था, "बिना किसी मदद के ग्राउंड जीरो से शुरुआत करके आज मैं जहां भी हूं वहां तक पहुंचने तक, मुझे खुद पर बहुत गर्व है। मेरी मेहनत और ईमानदारी रंग लाई और मैं धन्य हूं।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर की कीमत 1.80 करोड़ रुपये है। मुनमुन के पास सुपर लक्ज़री कारें नहीं हैं। उन्हें अक्सर टोयोटा इनोवा में घूमते देखा जाता है, जिसे उन्होंने 17 लाख रुपये में खरीदा था। उनके पास 10 लाख रुपये की कीमत वाली मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर भी है।
मुनमुन दत्ता की नेटवर्थ
एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करें तो 2021 में मुनमुन दत्ता की कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई गई थी। वहीं 2023 में इसके 40 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।


Click it and Unblock the Notifications