'तारक मेहता' के जेठालाल पर नहीं पड़ा लॉकडाउन भारी, इतने करोड़ की संपत्ति, महंगी कार, गिनते रह जायेंगे!
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो कई सालों से दर्शकों के दिल में खास जगह बना रखी है। ये टीवी का ऐसा शो है जिसका हर एक किरदार भारत के हर घर में लोकप्रिय है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस शो के सभी कलाकारों को असल जीवन में नाम, पैसा और पहचान इसी शो से मिली है। शो हमेशा टीआरपी पर बना रहता है।
यहां तक कि हर किसी के घर में तारक मेहता के पुराने एपिसोड भी कई बार देखे जाते हैं। इसी से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं इस शो के सभी कलाकारों की लोकप्रियता किस स्तर की है। इस शो के सभी किरदारों के बीच सबसे अधिक जिसे पसंद किया जाता है वो है जेठालाल की भूमिका।

इस किरदार को पूरे मेहनत के साथ कई सालों से पर्दे पर उतार रहे हैं दिलीप जोशी। आज हम आपको दिलीप जोशी की साल की कमाई बताते हैं जो कि करोड़ों है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिलीप जोशी ने बैकस्टेज कलाकार के तौर पर 50 रुपए तक की भी कमाई की है।साल 2008 में दिलीप जोशी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाया था। यहीं से शुरू हुआ उनकी लोकप्रियता का सफर।


Click it and Unblock the Notifications











