..................... Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Jennifer Mistry quits the show after 15 years because of Asit Modi - Hindi Filmibeat

'गंदे मैसेज भेजते थे, कमरे में बुलाते थे', 'रोशन भाभी' ने खोला असित मोदी का कच्चा चिट्ठा

roshan sodhi asit modi

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल काफी सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इतना ही नहीं इसी बीच प्रड्यूसर असित मोदी की वजह से एक बार फिर से यह सीरियल विवादों से घिरा हुआ है। इस बार रोशन सिंह सोढ़ी की पत्नी का किरदार निभाने वाली रोशन भाभी यानी कि जेनिफर मिस्ट्री बंसीवाल ने असित मोदी पर काफी गंभीर आरोप लगा दिए हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने मोदी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

जेनिफर मिस्त्री ने 15 सालों के बाद तंग आकर शो को कहा अलविदा

जेनिफर मिस्ट्री बंसीवाल तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में मैसेज सोढ़ी का किरदार निभाते हुए नजर आए। इतना ही नहीं रोशन भाभी के नाम से जाने जाने वाली एक्ट्रेस ने 15 सालों तक इस शो में लगातार काम किया। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस में दैनिक भास्कर के साथ एक इंटरव्यू में असित मोदी पर आरोप लगाते हुए काफी हैरान कर देने वाले खुलासे किए। एक्ट्रेस ने कहा कि वह मुझे कमरे में बुला लेते थे और आपत्तिजनक मैसेज भी सेंड किया करते थे।

जेनिफर मिस्त्री के साथ प्रोड्यूसर असित मोदी ने कई बार की बदतमीजी

जेनिफर मिस्त्री ने इस बात का भी खुलासा किया कि 2019 से वह मुझसे काफी गलत व्यवहार करने लगे थे। एक बार तो उनका शूट सिंगापुर में हुआ था और उस दौरान प्रोड्यूसर रसीद मोदी ने उनके साथ में काफी बार बदतमीजी करने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने इस बात का भी दावा किया कि वह कॉल करके उन्हें बार-बार कमरे पर बुलाया करते थे। जेनिफर मिस्त्री ने यह भी बताया कि असित मोदी उन्हें कहा करते थे कि वह तो सिर्फ मजाक कर रहे हैं। लेकिन उनके साथ में ऐसा कई बार हुआ। जिस वजह से यह बात एक्ट्रेस को पसंद नहीं आई।

जेनिफर मिस्त्री ने किया दावा असित मोदी ने इनडायरेक्टली किया था अप्रोच

जेनिफर मिस्त्री ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह असित मोदी के ऐसे बर्ताव से काफी ज्यादा तंग आ चुकी थी और इसी वजह से उन्होंने 15 साल के बाद में इस सीरियल को छोड़ना सही समझा। एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि प्रड्यूसर ने उन्हें कई बार इनडायरेक्टली अप्रोच करने की भी कोशिश की थी। इतना ही नहीं सभी के सामने असित मोदी ने एक्ट्रेस की फोटो की भी तारीफ की। एक्ट्रेस ने अपनी सालगिरह है के किस्से पर बात करते हुए बताया कि असित मोदी ने उनसे कॉल करके यह बात कही कि अब तो सालगिरह खत्म हो चुकी है तो रूम पर आ जाओ।

एक्ट्रेस ने प्रोडक्ट हेड और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर पर भी लगाए आरोप

जेनिफर मिस्त्री ने इस बात का भी खुलासा करते हुए यह बताया था कि असित मोदी की बातों से उन्हें काफी दुख पहुंचता था और इसी वजह से वह अकेले कमरे में बंद होकर रोया करती थी। एक्ट्रेस ने ईटाइम्स के साथ में बातचीत के दौरान बताया कि उनका आखिरी एपिसोड मार्च में टेलीकास्ट हुआ था। 7 मार्च के बाद में एक्ट्रेस ने सेट पर जाना छोड़ दिया।एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि उस दिन प्रोडक्ट हेड सोहेल रमानी और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज ने भी उनके साथ में काफी गलत व्यवहार किया। जबरदस्ती एक्ट्रेस की गाड़ी को भी रोक लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X