Bigg Boss 19 के शो का हिस्सा बनेंगी तारक मेहता की ये हसीना ? नाम जान खुश हुए फैन्स...

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस सीजन 19 इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना है। बता दें कि शो इसी महीने 24 तारीख को ऑन एयर होने जा रहा है। फैन्स इस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस बार का शो काफी खास होने वाला है क्योंकि इस बार एक से बढ़कर एक सितारे शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बता दें कि फैन्स यह जानने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं कि आखिर बिग बॉस सीजन 19 में कौन बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाला है।

क्या तारक मेहता की ये हसीना बनेंगी बिग बॉस सीजन 19 का हिस्सा

बता दें कि तारक मेहता का खास हिस्सा रह चुकीं हसीना जेनिफर मिस्त्री का नाम बिग बॉस सीजन 19 को लेकर जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि जेनिफर मिस्त्री इस शो का हिस्सा बन सकती हैं, लेकिन बढ़ती अफवाहों को सुन जेनिफर मिस्त्री ने कहा कि बिग बॉस का उनके पास ऑफर आया था, लेकिन इस साल नहीं पिछले सीजन के लिए। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें पिछले साल अप्रोच किया गया था, लेकिन इस साल उनके पास मेकर्स का कोई कॉल नहीं आया है।

बिग बॉस सीजन 19 में नजर आएंगे ये सितारे

वहीं जो कंटेस्टेंट के रूप में इस बार बिग बॉस सीजन 19 का हिस्सा बनने जा रहे हैं वह हैं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ, अपूर्वा मखीजा, धीरज धूपर, कनिका मन, पूरव झा, अनीता हसनंदानी, फैसल शेख, मुनमुन दत्ता, राम कपूर, चिंकी-मिंकी, राज कुंद्रा, ममता कुलकर्णी, आशीष विद्यार्थी, लता सभरवाल, गौरव तनेजा। बता दें कि अभी तक यह लिस्ट ऑफिशियली एनाउंस नहीं की गई है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सितारे इस बार बिग बॉस सीजन 19 का हिस्सा बनेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X