प्यार की दीवार तोड़कर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की इस एक्ट्रेस ने थामा था प्यार का हाथ

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame jennifer bansiwal

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कॉमेडी शोज की बात हो और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का नाम ना लिया जाए तो ये नाइंसाफी होगी। इस शो ने सालों से लोगों का मनोरंजन करने का बीड़ा उठाया हुआ है। एक दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है और ये शो लगातार लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। इस सीरियल के हर किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया है, उनके दुख को अपना दुख समझा है। लेकिन सीरियल के इतर इन सभी सितारों की अपनी एक अलग दुनिया है और उन्हीं सितारों में से एक हैं रोशन भाभी का रोल निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसिवाल, जिनके बारे में लोगों को बहुत कम पता है और आज हम आपको उनकी ही दुनिया के एक अहम पहलू से रूबरू करवाने जा रहे हैं।

जेनिफर की प्रेम कहानी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से लोगों के दिलों तक पहुंचने वाली जेनिफर की असल जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी उतनी ही दिलचस्प है, जितनी की रील लाइफ। जेनिफर की प्रेम कहानी की बात करें तो लव मैरिज की थी। पारसी परिवार में जन्मी जेनिफर मिस्त्र को एक हिंदू एक्टर मयूर बंसिवाल से प्यार हो गया। फिर क्या था, प्यार किया तो निभाना पड़ेगा ही। दोनों ने अपनी राहें एक करने की ठान ली और धर्म की दीवार को तोड़कर जेनिफर ने मयूर का हाथ थाम लिया। जेनिफर और मयूर सालों से साथ हैं और सोशल मीडिया पर आए दिन एक-दूसरे के फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

क्या करते हैं मयूर
जेनिफर और मयूर ने साल 2001 में शादी कर ली थी। जेनिफर और मयूर की जोड़ी हिट है और दोनों खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे हैं। अब दोनों की एक खूबसूरत सी बेटी है, लेकिशा बंसिवाल है। जेनिफर के बारे में तो कई लोगों को पता है लेकिन हम आपको अब उनके पति यानी मयूर बंसिवाल के बारे में बताएंगे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में बॉलीवुड फिल्म 'हल्ला बोल' से की थी। इस फिल्म में बतौर लीड एक्टर अजय देवगन नजर आए थे। इसके अलावा वो M।S Dhoni, 'बाजार', 2.0 और 'द ऑफिस' नाम की वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X