TMKOC: मुझे पैसे चाहिए...करोड़ों के कर्जे में डूबे हैं तारक मेहता फेम गुरुचरण सिंह, बोले- 34 दिनों से खाना...

gurucharan singh

Taarak mehta ka ooltah chashmah fame sodhi aka gurucharan singh: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह पिछले दिनों लापता होने की खबर की वजह से जमकर सुर्खियों में आए थे। दरअसल गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को अपने घर से निकल गए थे, लेकिन वह वहां पहुंचे ही नहीं जहां उन्हें जाना था। जिसके बाद उनके पिता ने पुलिस स्टेशन में उनके लापता होने की एफआईआर लिखवाई थी। पुलिस की जांच के बाद भी जब गुरुचरण सिंह नहीं मिले तब वह खुद ही 25 दिनों बाद घर आ गए थे। उस समय उन्होंने बताया था कि वह धर्म के रास्ते पर निकल गए थे।

कर्ज में डूबे हैं गुरुचरण सिंह
वहीं हाल ही में गुरुचरण सिंह ने खुलासा किया है कि वह काफी परेशानी में हैं। वह 1.2 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे हुए हैं। वह पिछले 1 महीने से मुंबई में काम की तलाश में भटक रहे थे। उनका कहना है कि उनके मुताबिक काम ना मिल पाने की वजह से वह काफी परेशान हो गए हैं। गुरुचरण सिंह ने अपनी स्थिति के बारे में सिद्धार्थ कनन से बातचीत की है।

टीवी पर दूसरी पारी शुरू करना चाहते हैं गुरुचरण सिंह
गुरुचरण सिंह आगे कहते हैं कि वह काम की तलाश में हैं। लोग उन्हें पहले की तरह टीवी पर देखना चाहते हैं। इसीलिए वह अपनी दूसरी पारी शुरू करना चाहते हैं। इसके आगे गुरुचरण सिंह कहते हैं कि मां की देखभाल के लिए और अपना कर्ज चुकाने के लिए मुझे पैसों की जरूरत है। अभी तो मुझे ईएमआई और क्रेडिट कार्ड का बिल भी चुकाना है।

पैसों की जरूरत है...
तारक मेहता फेम एक्टर ने आगे कहा कि मुझे पैसे चाहिए। कुछ लोग हैं जो मेरी इस समय मदद कर रहे हैं। उन्होंने मुझे उधार दे रखा है, लेकिन मैं अपने माता पिता की देखभाल करना चाहता हूं उसके लिए मुझे पैसों की जरूरत है।

नहीं खाया है 34 दिनों से खाना
गुरुचरण सिंह अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैंने पिछले चार सालों में बहुत असफलता देखी है। उन्हें किसी अन्य काम में भी सफलता नहीं मिली। उन्होंने बिजनेस भी करने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं चला। मैं अब थक चुका हूं मुझे अब पैसे कमाने हैं। इसके आगे गुरुचरण सिंह कहते हैं कि मैंने 34 दिनों से सॉलिड फूड नहीं खाया है। वह सिर्फ दूध पानी पी रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X