कॉलेज के दिनों में बेहद स्टाइलिश दिखती थी तारक मेहता की दया बेन, तस्वीरों को सीने से लगा लेंगे जेठालाल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी अपने कॉलेज के दिनों में काफी अलग दिखती थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्हें अब शो में काफी ज्यादा मिस किया जा रहा है। मेकर्स ने उन्हें शो में कई बार वापस लाने की भी कोशिश की लेकिन उनकी कोशिशें पूरी तरीके से नाकामयाब हुई. दयाबेन की जगह आज भी कोई दूसरा कलाकार नहीं ले पाया है। बता दें कि दयाबेन की शादी हो चुकी है और उनकी एक बेटी भी है।
दया बेन की कॉलेज की तस्वीर वायरल
बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में साड़ी पहने नजर आने वाली दयाबेन यानी कि दिशा वकानी कॉलेज के दिनों में काफी ज्यादा स्टाइलिश हुआ करती थी। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जो कि यह तस्वीर उनके कॉलेज के समय की बताई जा रही है और इन तस्वीरों में वह काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है।
दया बेन के किरदार से फेमस हुईं दिशा
वायरल तस्वीर में दिशा वकानी काफी ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रही है और देखा जा सकता है कि वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं। अगर हम दिशा वकानी के बैकग्राउंड की बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। जिसके बाद में उनका पालन पोषण भावनगर में हुआ। दिशा वकानी ने गुजरात के एक कॉलेज से अपनी नाटकीय शिक्षा पूरी की। लेकिन तारक मेहता में जब से उन्होंने दया बेन का किरदार निभाया है तभी से वह काफी ज्यादा पॉपुलर हुई।
गुजराती फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
इससे पहले आपको बता दें कि यह दिशा वकानी ने कई सारे गुजराती फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने टेलीविजन से नहीं बल्कि फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। दिशा वकानी की पहली फिल्म साल 1997 में आई थी जो कि एक बी ग्रेड फिल्म थी। इस फिल्म का नाम 'कॉमसिन: द अनटचेबल्स' था. दिशा वकानी एक ऐसी अभिनेत्री रह चुकी हैं जो कि लोगों को अपनी अदाकारी से हंसने पर मजबूर कर देती हैं।
दिशा वकानी का वर्कफ्रंट
अगर हम दिशा वकानी के वर्कफ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले गुजरात के कई सारे सीरियल्स में काम किया। जिसमें देरानी-जेठानी, चाल चंदू पर जोए, लाली लीला, आषाढ़ का एक दिन जैसे कई सारे सीरियल्स में काम किया। यहां तक कि आपको बता दें कि दिशा वकानी ने शाहरुख खान की फिल्म देवदास, ऋतिक रोशन की फिल्में जोधा अकबर और लव स्टोरी 2050 जैसी फिल्मों में भी काम किया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications

