'तारक मेहता' फेम मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी की मांग, बवाल Video डिलीट कर एक्ट्रेस ने सरेआम मांगी माफी
टीवी के लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता इस बार एक बड़े विवाद का हिस्सा बन गई हैं, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी है। मामला ये है कि मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो में दलिस समुदाय के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया।
जैसे ही ये बात सामने आयी एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया। ये बोला गया कि मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी होनी चाहिए। मुनमुन दत्ता के इस वीडियो को देखने के बाद मामला काफी गंभीर हो गया।

मुनमुन दत्ता ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया। फिर उन्होंने इस मामले को लेकर माफीनामा शेयर किया। सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता ने इस पूरे मामले को लेकर माफी मांगी है।
taarak mehta ka ooltah chashmah television munmun dutta तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन मुनमुन दत्ता


Click it and Unblock the Notifications