तारक मेहता के जेठालाल और तारक के बीच सेट पर लड़ाई, बातचीत बंद, क्या है सच्चाई, पूरी रिपोर्ट
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल और तारक मेहता के बीच रियल लाइफ फाइट की रिपोर्ट सामने आ रही है। टीआऱपी में हमेशा टॅाप पर रहने वाले इस शो में जेठालाल और तारक मेहता की दोस्ती टीवी पर लोगों को जितनी पसंद आती है। असल जिंदगी में भी दोनों की दोस्ती काफी अच्छी रही है।
लेकिन बीते कुछ समय से सेट पर जेठालाल यानी कि दिलीप जोशी और तारक मेहता यानी कि शैलेश लोढ़ा ने एक दूसरे से दूरी बना ली है। दोनों केवल एक दूसरे के साथ वाले सीन करते हैं और फिर दोबारा से अपनी जगह पर लौट जाते हैं।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार ये खबर सामने आ रही है कि दिलीप जोशी और शैलेश लोढ़ा के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है। दोनों एक दूसरे से बात करने से बचते हैं। इस पूरी खबर में कितनी सच्चाई है इसका जवाब भी सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications