तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन को लेकर मेकर्स का बड़ा खुलासा, फैंस चौंक जायेंगे !

By Prachi Dixit

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक मेकर्स ने दयाबेन की भूमिका के लिए किसी भी एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं किया है। इससे सभी वाकिफ हैं कि दयाबेन के किरदार को दिशा वकानी ने इस तरह दर्शकों के सामने पेश किया है कि वह इस शो का सबसे दिलचस्प और लोकप्रिय किरदार बन चुका है।

ऐसे में दिशा वकानी की जगह किसी और एक्ट्रेस को कास्ट करना मेकर्स के लिए आसान फैसला नहीं है। दो दिन पहले ये खबर आयी थी कि दिशा वकानी की जगह चिड़िया घर फेम अमि त्रिवेदी इस भूमिका को निभा सकती हैं। अमि ने खुद इस बात की जानकारी दी कि वह इस किरदार को निभा सकती हैं लेकिन शो के मेकर्स की तरफ से उन्हें अभी इसके लिए अप्रोच नहीं किया गया है।

disha vakani

वहीं अब एक वेबसाइट से बातचीत में शो के निर्माता असित मोदी ने दयाबेन के किरदार को लेकर कुछ प्रमुख जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि ये रोल काफी अहम है। फिलहाल दयाबेन की भूमिका के लिए किसी को भी अप्रोच नहीं किया गया है। इस रोल के लिए एक्ट्रेस को कास्ट करने की हमारी खोज अभी भी जारी है।

इतना तो तय है कि शो के मेकर्स दिशा वकानी को रिप्लेस करने का पूरा मन बना चुके हैं। लेकिन क्या वह इस कोशिश में कामयाब हो पायेंगे या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा। आपको बता दें कि टीवी की इन टॅाप 3 स्टार का नाम दयाबेन के लिए फाइनल किए जाने की चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X