फैंस के लिए खुश खबरी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में असली दयाबेन दिशा वकानी की वापसी !
Recommended Video
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Asit Modi opens up on Disha Vakani's comeback | FilmiBeat
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक मेकर्स ने दयाबेन की भूमिका के लिए किसी भी एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं किया है। खबर है कि मेकर्स एक बार फिर से दयाबेन को लेकर दोबारा विचार कर रहे हैं।
शो के शुरू होने से लेकर अब तक दयाबेन की भूमिका केवल दिशा वकानी निभाती हुई आयी हैं। ऐसे में किसी नए चेहरे को लाने का रिस्क उठाने से मेकर्स घबरा रहे हैं।

वहीं इस तरफ भी इशारा मिल रहा है कि दिशा वकानी और मेकर्स के बीच एक सुलझी हुई बातचीत हो सकती है। जिसके जरिए दिशा वकानी यानी कि असली दयाबेन शो में एक बार फिर से लौट कर आ सकती हैं।
वहीं अब एक वेबसाइट से बातचीत में शो के निर्माता असित मोदी ने दयाबेन के किरदार को लेकर कुछ प्रमुख जानकारी शेयर की है।


Click it and Unblock the Notifications