Fact Check: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में 'दयाबेन' की हुई वापसी? जानें वायरल वीडियो का सच

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Fact Check: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में दया भाभी का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि दिशा वकानी जब प्रेग्नेंट थी तो उन्होंने सीरियल से ब्रेक ले लिया था और अपने घर परिवार को संभालने में जुट गई थी। तभी से उन्होंने दया भाभी के रोल में वापसी नहीं की।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के मेकर्स भी दया भाभी का किरदार किसी और एक्ट्रेस को नहीं दे पाए क्योंकि दिशा वकानी जैसा शायद कोई भी यह किरदार निभाने के लिए फिट नहीं बैठ रहा था। अब हर कोई यही चाहता है कि शो में दया भाभी के रूप में दिशा वकानी की ही वापसी हो जाए।

अब इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में दिशा वकानी, दया भाभी के रोल में देखी जा सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसमें देखा जा सकता है कि वह ऑटो रिक्शा से वापस लौटती हुई नजर आ रही है और इस वीडियो को देखकर काफी लोगों का कहना है कि एक बार शो में फिर से दया भाभी वापस आ रही है।

लेकिन आज हम आपको इस वीडियो के पीछे की सच्चाई बताने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह दया भाभी के रोल में दिशा वकानी का यह वीडियो पूरी तरीके से फेक है। इस वीडियो को AI द्वारा जनरेट किया गया है और अब यह वीडियो लोगों के बीच में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है और अभी भी लोग चाहते हैं कि शो में जल्द से जल्द दया भाभी की वापसी हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X