..................... Taarak mehta ka ooltah chashmah Daya ben aka disha vakani return on the show, promo viral, knnow the truth - Hindi Filmibeat

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हुई दया बेन की वापसी ? वायरल प्रोमो में दिशा वकानी को देख खुश हुए फैन्स

Taarak mehta ka ooltah chashmah

Taarak mehta ka ooltah chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है। यह शो बच्चों के साथ ही बड़े और बूढ़ों का भी पसंदीदा शो है। यह शो साल 2008 में अभी तक चल रहा है भले ही शो में कुछ किरदार बदले हों, लेकिन शो आज भी टीआरपी की लिस्ट में आगे है। वैसे तो इस शो में से कई किरदारों के रिप्लेस कर दिया गया है लेकिन जब से शो से दया बेन गई हैं फैन्स को उनकी कमी काफी खल रही है।

7 साल पहले छोड़ा था शो
बता दें कि दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने साल 2018 में यह शो छोड़ दिया था। पहले तो उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से शो में आने से मना किया था और फिर उसके बाद उन्होंने कहा कि वह शो से नहीं जुड़ पाएंगी क्योंकि आवाज बदलने की वजह से वह बीमारी की शिकार हो गई है, लेकिन तारक मेहता के मेकर्स अभी भी दिशा वकानी से संपर्क कर रहे हैं जिससे वह शो का हिस्सा बन जाएं और फैन्स भी उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं लगता है कि दिशा वकानी ने फैन्स की सुन ली है। और वह जल्द ही शो में वपासी कर रही हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हुई दया बेन की वापसी ? इस लिंक पर टैप कर देखें प्रोमों

सामने आया प्रोमो
हाल ही में अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि दया बेन फोन पर बात करती नजर आ रही हैं। और पीछे विदेशी बैकग्राउंड देखने को मिल रहा है। इसी के साथ ही उनका मोस्ट पॉपुलर साउड 'हे जी रे' भी बजता है। इसी के साथ ही वीडियो पर कैप्शन में 'दया बेन इस बैक' लिखा है। वहीं नीचे एपिसोड नंबर 4395 नंबर डाला गया है। जिससे फैन्स को उम्मीद होने लगी की अब तो पक्का दया बेन की वापसी हो रही है।

लेकिन वीडियो जैसे-जैसे आगे बढ़ता है वीडियो में देखा जाता है कि दया बेन के गेटअप में कोई अन्य महिला फोन पर बात करती हुई नजर आती है और फिर वह पूजा की थाल पकड़कर पूजा करती दिखती है। वहीं वीडियो के अंत में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी कहते नजर आते हैं कि हम आपसे वादा करते हैं कि आप जल्द ही दया बेन को शो में देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X