..................... Taarak Mehta Ka ooltah chashmah daya ben aka disha vakani latest shocking photo viral। तारक मेहता का उल्टा चश्मा दयाबेन यानी दिशा वकानी की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल - Hindi Filmibeat

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन की लेटेस्ट तस्वीर देख फैंस हैरान, पहचान पाना मुश्किल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी किरदार लोकप्रिय हैं। दर्शकों के दिल में खास जगह सबसे अधिक किसी ने बनाई है तो वह दयाबेन का किरदार है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की भूमिका को दिशा वकानी ने निभाया। काफी लंबे समय से दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दूरी बना ली है।

वहीं मेकर्स के कई बार कोशिश करने के बाद भी दिशा वकानी शो में वापसी के लिए तैयार नहीं हो रही हैं। दिशा वकानी ने मां बनने के बाद शो को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है। अभी तक मेकर्स दूसरी दयाबेन का जुगाड़ भी नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच दयाबेन यानी कि दिशा वकानी की एक नई तस्वीर सामने आयी है।

Disha Vakani

जिससे आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। दिशा वकानी का बिना मेकअप लुक में एक तस्वीर सामने आयी है। जिससे आप नजर नहीं हटा पायेंगे। दयाबेन के फैन पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है। जहां पर दिशा वकानी बिना किसी मेकअप के सिंपल लुक में बेटी को गोद में उठाए हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद साफ पता लगता है कि दिशा वकानी का यह लुक पहले से काफी बदल गया है।

13 साल से लगातार दयाबेन

13 साल से लगातार दयाबेन

इस तस्वीर में दिशा वकानी को एक नजर में पहचान पाना भी मुश्किल है। याद हो कि शो में दिशा वकानी को फिर से वापस लाने के लिए मेकर्स अधिक फीस भी देने के लिए तैयार थे। 13 साल से लगातार दयाबेन बनकर दिशा वकानी ने दर्शकों के दिल पर राज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बताया जाता था कि दिशा वकानी को हर एपिसोड के लिए 1 से 1.5 लाख तक की फीस दी जाती थी।

दयाबेन की कुल कमाई

दयाबेन की कुल कमाई

वहीं कुल संपत्ति की बात की जाए तो रिपोर्ट के अनुसार दिशा वकानी के पास पैसे की कमी नहीं है। दिशा वकानी के पास कुल संपत्ति 37 करोड़ की बताई जाती है। दिशा वकानी ने साल 2015 में मयूर पाडिया से शादी की। इसके बाद साल 2017 में बेटी की मां बन गईं।

तारक मेहता ने दी दिशा वकानी को लोकप्रियता

तारक मेहता ने दी दिशा वकानी को लोकप्रियता

दिशा वकानी को करियर में लोकप्रियता दिलाने का सबसे अधिक हाथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ही रहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से पहले दिशा वकानी ने देवदास, मंगल पांडे, जोधा अकबर और लव स्टोरी 2050 फिल्मों में भी काम किया है। वहीं इसके साथ खिचड़ी, हीरो भक्ति ही शक्ति है जैसे टीवी शो भी किए। लेकिन लोकप्रियता और स्टारडम केवल तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से ही मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X