तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ते ही ढल गया दया बेन का रूप रंग, चेहरे का ऐसा हाल देख फैन्स को सताई चिंता...

Taarak Mehta ka Ooltah chashmah

Taarak Mehta ka Ooltah chashmah: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज भी बच्चों से लेकर बड़ों तक का फेवरेट शो है। इस शो को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए शो के मेकर्स आए दिनों कुछ ना कुछ फेर बदल करते रहते हैं, लेकिन शो में चाहें कितने भी बदलाव क्यों ना हो जाएं, लेकिन फिर भी फैन्स आज भी शो की फीमेल स्टार दया बेन को मिस करते हैं।

लंबे समय से शो का हिस्सा नहीं हैं दया बेन
दया बेन ने साल 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी, लेकिन तब से ही दया बेन शो में वापस नहीं आई हैं। उनके शो में लौटने की कई बातें आए दिनों सुनने में आती हैं। शो के मेकर्स भी कई बार इस बात का दावा करते नजर आए हैं कि जल्द ही शो में दया बेन की एंट्री होगी, लेकिन अभी तक शो में ना तो दया बेन की वापसी हुई है और ना ही दिशा के शो में लौटने की खबर पर मुहर लगी है।

दिशा का चेहरा देख फैन्स को हुई चिंता
दिशा वकानी को शो छोड़े हुए लंबा समय बीत चुका है और वह अब दो बच्चों की मां भी हैं। वह अपना पूरा समय बच्चों की देख रेख में बिताती हैं। बता दें कि दिशा वकानी को पब्लिक एरिया में भी कम ही देखा जाता है, लेकिन फिलहाल तो दिशा वकानी की एक तस्वीर सामने आई है। जिसे देखकर फैन्स तो उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे हैं। जी हां, वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिशा बहुत ही कम मेकअप में दिख रही हैं। उनके चेहरे पर झुर्रियां भी साफ नजर आ रही हैं। दिशा को देखकर लगता है कि वह पूरी तरह से हाउस वूमन बन चुकी हैं।

कमेंट कर फैन्स ने जताया अफसोस
दिशा की इस तस्वीर को देखकर फैन्स ने उनके लिए चिंता जताई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे ये क्या हो गया आपको। आप कितनी प्यारी लगती थीं आप अब तो पहचान में ही नहीं आ रही हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- चेहरे से ही पता चल रहा है कि आप अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं हो। दिशा वकानी की इस तस्वीर को देखकर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X