..................... तारक मेहता का उल्टा चश्मा चंपक चाचा अमित भट्ट बुरी तरह घायल यहां पढ़िए पूरी डिटेल।Taarak Mehta ka ooltah chashmah, champaka chacha Amit Bhatt injured badly here read in details - Hindi Filmibeat

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के चंपक चाचा Amit Bhatt सेट पर बुरी तरह घायल, नहीं करेंगे शूटिंग

Amit Bhatt

टीवी के लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आयी है। इस शो के सबसे प्रिय किरदार चंपक चाचा को बुरी तरह चोट आयी है। जिसके बाद उन्हें डॅाक्टरों ने पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। तारक मेहता में जेठालाल के पिता की भूमिका अमित भट्ट निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में सामने आयी जानकारी में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग के दौरान ही अमित भट्ट को चोट आयी है। उन्हें चोट काफी गंभीर तौर पर आयी है। यह भी कहा जा रहा है कि इस चोट के लगने के कारण वह अब काफी दिनों तक शूटिंग से भी गायब रहेंगे। उनके साथ यह हादसा इस तरह से हुआ है कि आने वाले एपिसोड की स्क्रिप्ट के आधार पर एक सीन में चंपक चाचा को भागना था। लेकिन भागने के दौरान अमित भट्ट यानी कि चंपक चाचा का बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि वह काफी गंभीर तौर पर गिए गए। उन्हें काफी चोट आयी है।

अमित भट्ट को पूरी तरह से बेड पर आराम

अमित भट्ट को पूरी तरह से बेड पर आराम

डॅाक्टर्स ने अमित भट्ट को पूरी तरह से बेड पर आराम करने की सलाह दी है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी चोट ठीक होने में लंबा वक्त लगेगा। शो के मेकर्स ने भी अमित भट्ट को पूरी तरह से शूटिंग पर नहीं आने की कड़ी हिदायत दी है।

चंपक चाचा की उम्र 48 साल

चंपक चाचा की उम्र 48 साल

आपको बता दें कि अमित भट्ट अपनी उम्र से काफी अधिक का किरदार बतौर चंपक चाचा निभाते हैं। उनके चेहर और कद-काठी के कारण उन्हें चंपक चाचा का किरदार मिला। वह असल जिंदगी में जेठालाल से 4 साल छोटे हैं। उनकी उम्र 48 साल के करीब की है।

अमित भट्ट की पत्नी

अमित भट्ट की पत्नी

दिलीप जोशी की उम्र 52 साल है। अमित भट्ट असल जिंदगी में काफी रोमांटिक हैं। दो बच्चों के पिता हैं अमित भट्ट और अपनी पत्नी और परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। उनकी पत्नी का नाम कृति है।अमित भट्ट इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी काफी मजेदार वीडियो शेयर करते रहते है।

चंपक चाचा की एक एपिसोड से इतनी कमाई

चंपक चाचा की एक एपिसोड से इतनी कमाई

वहीं तारक मेहता शो से एक एपिसोड के पीछे वह 80 से 90 हजार की कमाई करते हैं। साल में लाखों रुपए की कमाई अपनी झोली में बटोर ले जाते हैं अमित भट्ट। फैंस फिलहाल चंपक चाचा के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X