तारक मेहता के सेट पर कोरोना विस्फोट: सुंदर के बाद भिड़े कोरोना पॉजिटिव, सूंघने की क्षमता हुई खत्म
महाराष्ट्र सहित कुछ अन्य राज्यों में कोरोना केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई सावधानी और कोरोना के नियमों का पालन करने के बाद भी कोरोना लोगों को अपना शिकार बना रहा है। ऐसा ही कुछ हुआ है तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर। जहां पर कोरोना ने अपने पैर फैला लिए हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले कलाकार मंदार चंदवादकर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

आपको बता दें कि मंदार शो में बीते कुछ दिन से शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में मंदार के कोरोना संक्रमित होने के बाद शो पर मौजूद उनके सभी कलाकार और बाकी के टीम के बीच कोरोना के डर का माहौल बन गया है।


Click it and Unblock the Notifications