तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी का 'जुगनू' सांग पर हॉट डांस मूव्स, इंटरनेट पर लगाई आग

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपना कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। यहां तक कि बबीता जी का डांस स्टाइल भी उनके फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। इस बार मुनमुन दत्ता ने अपने इस हॅाट अंदाज से सभी के होश उड़ा दिए हैं।

मुनमुन दत्ता को रियल लाइफ में भी लोग बबीता जी के नाम से पहचानते हैं। टीवी के साथ उन्हें सोशल मीडिया पर भी सबसे अधिक देखा जाता है। इस बार भी बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता ने अपने इस हॅाट अंदाज से सभी का दिल जीत लिया है। इन दिनों इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक लोकप्रिय हो रहा है सिंगर बादशाह का नया सांग और उसका डांस स्टेप।

Munmun Dutta

जिस पर कई बड़े स्टार्स डांस करके अपना वीडियो अपलोड कर चुके हैं। जुगनू फीवर तारक मेहता की मुनमुन दत्ता पर भी छा गया है। इस हॅाट सांग पर मुनमुन दत्ता का यह स्टाइल देख आप देखने रह जायेंगे। मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मुनमुन दत्ता ने शॅार्ट्स और टॅाप पहन रखा है। कैजुअल ड्रेस के साथ मुनमुन दत्ता हर बार की तरह यहां पर भी छा गई हैं।

मुनमुन दत्ता पर जुगनू फीवर

मुनमुन दत्ता पर जुगनू फीवर

मुनमुन दत्ता इस वीडियो में बादशाह के जुगनू गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने साथ ही में कैप्शन देते हुए लिखा है कि जुगनू फीवर। आपको यह भी बता दें कि मुनमुन दत्ता को इंस्टाग्राम पर 6m लोग फॅालो करते हैं। मुनमुन दत्ता एक एक्ट्रेस होने के साथ प्राणी प्रेमी भी हैं। साथ ही उन्हें ट्रेवल करना भी बेहद पसंद है।

स्टाइल मुनमुन दत्ता

स्टाइल मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता तारक मेहता का शो में जैसा ग्लैमर बिखेरती हैं। असल जिंदगी में भी मुनमुन दत्ता काफी हॅाट और स्टाइलिश हैं। वह कई बार अपने स्टाइल के साथ मेकअप से जुड़े वीडियो भी शेयर कर चुकी हैं। दिवाली पर भी उन्होंने अपनी देसी लुक की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। क्योंकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में मुनमुन दत्ता हमेशा से ड्रेस में नजर आती हैं।

मुनमुन दत्ता के अफेयर की चर्चा

मुनमुन दत्ता के अफेयर की चर्चा

कुछ समय पहले मुनमुन दत्ता के निजी जिंदगी को लेकर भी एक खबर वायरल हुई थी, जिसमें शो के ही एक एक्टर के साथ उनके अफेयर की खबर सामने आयी थी। इस पर मुनमुन दत्ता ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। मुनमुन दत्ता का नाम शो में टप्पू की भूमिका निभाने वाले एक्टर राज अनदकट के साथ जुड़ चुका है।

मुनमुन दत्ता ने किया फिल्मों में काम

मुनमुन दत्ता ने किया फिल्मों में काम

टीवी शो हम सब बाराती हैं से मुनमुन दत्ता ने साल 2004 में अपना टीवी डेब्यू किया था। कमल हासन की फिल्म मुंबई एक्सप्रेस के साथ साल 2006 में हॅालीडे फिल्म में भी दिखाई दे चुकी हैं।तारक मेहता में बबीता जी बनकर मुनमुन दत्ता ने अपनी पहचान कायम कर ली है।

देखिए मुनमुन दत्ता यानी कि बबीता जी का यह वीडियो

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X