..................... Taarak mehta ka ooltah chashmah babita ji aka munmun dutta dating tappu raj anadkat । तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता टप्पू यानी राज अंदकत को कर रही हैं डेट - Hindi Filmibeat

असल जिंदगी में 9 साल छोटे टप्पू को डेट कर रही हैं 'तारक मेहता' की बबीता जी, क्या है सच्चाई!

By Filmibeat Desk

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता कई बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में छा चुकी हैं। अपनी तस्वीरों से तो मुनमुन दत्ता यानी कि बबीता जी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। लेकिन एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर मुनमुन दत्ता खबरों का हिस्सा बन गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू यानी कि राज अनादकट और मुनमुन दत्ता एक दूसरे के बेहद करीबी दोस्त हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि रियल लाइफ में टप्पू और बबीता जी का रिश्ता दोस्ती से कुछ अधिक है।

Munmun dutta, Tappu,Raj anadkat

ये बताया जा रहा है कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट एक दूसरे को कुछ समय से डेट कर रहे हैं। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट अनुसार मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी किसी और को नहीं बल्कि जेठालाल के बेटे की भूमिका निभाने वाले टप्पू को डेट कर रही हैं।

मुनमुन दत्ता और टप्पू का रिश्ता

मुनमुन दत्ता और टप्पू का रिश्ता

मुनमुन दत्ता के इंस्टाग्राम पोस्ट की कई तस्वीरों पर राज ने कमेंट किए हैं। जो कि इस तरफ इशारा देती हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। यूजर्स भी मुनमुन दत्ता की तस्वीरों पर राज के कमेंट देखकर ये सवाल कई बार पूछ चुके हैं कि दोनों के बीच दोस्ती से अधिक रिश्ता है या नहीं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर भी सभी को इस बात की खबर है।

तारक मेहता के सेट पर सभी को है खबर

तारक मेहता के सेट पर सभी को है खबर

साथ ही मुनमुन दत्ता और राज का परिवार भी ये जानता है कि दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। कुछ समय पहले भी राज और मुनमुन दत्ता के बीच गुपचुप रिश्ते की खबर सामने आयी थी। वहीं अब ये बोला जा रहा है कि राज अंदकत 24 साल के हैं। मुनमुन दत्ता भी राज से पूरे 9 साल बड़ी हैं। मुनमुन दत्ता 33 साल की हैं।

तारक और टप्पू की उम्र में 9 साल का अंतर

तारक और टप्पू की उम्र में 9 साल का अंतर

दो साल से अधिक समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वैसे मुनमुन दत्ता लंबे समय से अपने निजी जिंदगी और रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है। देखा जाए तो शो के लिहाज से इस वक्त दोनों अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। दोनों ने अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X