TMKOC: तारक मेहता में होगा दया बेन का कमबैक ? असित मोदी ने छुए दिशा वकानी के पैर, खुशी से झूम उठे फैन्स...

Taarak Mehta ka Ooltah chashmah

Taarak Mehta ka Ooltah chashmah: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा आए दिनों चर्चाओं में बना रहता है। शो 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। भले ही यह शो काफी पुराना हो, लेकिन आज भी यह शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर ही रहता है। शो के किरदार और कहानी लोगों का दिल हमेशा जीतती आई है, लेकिन बस कमी किसी चीज की है तो वह है दया बेन की।

फैन्स को है दया बेन की वापसी का इंतजार

बता दें कि दया बेन उर्फ दिशा वकानी ने यह शो 8 साल पहले ही छोड़ दिया था। जब दया ने यह शो छोड़ा तब वह प्रेग्नेंट थीं। फैन्स को उम्मीद थी कि जल्द ही दया बेन वापसी करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और धीरे-धीरे आठ साल बीत गए। बता दें कि शो के मेकर और प्रोड्यूसर असित मोदी बार-बार फैन्स को दिलासा देते नजर आए हैं कि अब दया बेन की वापसी होगी, लेकिन हर बार उनका वादा खोखला ही साबित हुआ।

असित मोदी ने दया से बंधवाई राखी

फिलहाल तो असित मोदी और दया बेन उर्फ दिशा वाकानी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि असित मोदी दिशा वकानी के घर उनसे राखी बंधवाने पहुंचे हैं। असित मोदी के साथ उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं। दिशा वकानी खुशी-खुशी असित मोदी को राखी बांधती हैं। राखी बांधने के बाद असित मोदी दिशा के पैर छूते नजर आ रहे हैं।

असित मोदी ने कही दिल की बात

इस तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही असित मोदी ने कैप्शन में लिखा- 'कुछ रिश्तों को सिर्फ किस्मत ही बुनती है। जो खून का नहीं दिल का होता है। दिशा वकानी सिर्फ हमारी दया भाभी ही नहीं। बल्कि बहन भी हैं। सालों से हंसी, यादें और अपनापन बांटते हुए ये रिश्ते स्क्रीन से काफी आगे बढ़ चुके हैं। इस राखी पर वही गहरा रिश्ता, अपनापन महसूस हुआ। हमारा ये प्यार का बंधन अपनी मिठास और मजबूती के साथ बना रहे।'

पोस्ट को देख खुश हुए फैन्स

बता दें कि असित मोदी के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। इस तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है कि दया बैन का कमबैक कंफर्म है। वहीं दूसरे ने लिखा-अब थोड़ी उम्मीद जाग रही है कि दया बन वापस आएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X