..................... Taarak Mehta ka ooltah Chashmah asit modi introduce new family of Gokuldham socity - Hindi Filmibeat

तारक मेहता के शो में 17 साल बाद हुआ ये बड़ा बदलाव, ऐसी गुड न्यूज सुन फैन्स बोले- अब तो TRP नंबर 1 पर आ जाएगी

Taarak Mehta ka ooltah Chashmah

Taarak Mehta ka ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आया है। यही वजह से कि शो टीआरपी की लिस्ट में आगे रहता है। शो की नई कहानी और हंसी ठहाके तो दर्शकों को पसंद आते हैं, लेकिन दया बेन की भी कमी लोगों को बेहद खलती है। उम्मीद जताई जा रही है कि शो में जल्द ही दया बेन की वापसी होगी, लेकिन फिलहाल को यह गुड न्यूज दया बेन की वापसी के लिए नहीं है बल्कि यह तो नई फैमिली के आने की खबर है।

तारक मेहता के शो से जुड़ी नई फैमिली

जी हां, शो के मेकर ने अब तारक मेहता के शो में नई फैमिली जोड़ी है। बता दें कि ऐसा बदलाव 17 साल बाद देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि यह फैमिली कुछ समय के लिए नहीं बल्कि परमानेंट गोकुलधाम सोसाइटी में रहने के लिए आ रही है। बता दें कि हाल ही में असित मोदी ने गोकुलधाम की नई फैमिली को दर्शकों से मिलवाया है। इस परिवार में चार लोग हैं। पति पत्नी और दो बच्चे। लड़की का नाम बंसरी है जो काफी नटखट होती है। वहीं बेटे का नाम वीर है जो काफी समझदार है। बता दें कि नई फैमिली के मुखिया रत्न सिंह हैं जो साड़ी की दुकान चाहते हैं। वहीं उनकी पत्नी सेल्फी क्वीन हैं और सोशल मीडिया इंफ्लुएंयर हैं।

फैन्स को है दया बेन का इंतजार

यह देखकर फैन्स को खुशी तो हुई, लेकिन फैन्स को उम्मीद थी कि शायद अब असित मोदी दया बेन के वापसी का प्रोमो शेयर करेंगे, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तब फैन्स का मन जरा खट्टा हो गया। बता दें रक्षाबंधन के मौके पर असित मोदी ने दया बेन से मुलाकात की थी। उनके साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं। यह सब देखकर फैन्स के मन में उम्मीद जागी है कि शायद दिशा वकानी शो में लौट सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X