Taarak Mehta की अंजलि मेहता को बिना मेकअप देख फैंस हुए हैरान, बोला - क्या हो गया हाल?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो हमेशा टॅाप पर रहता है। इस शो का हर किरदार काफी लोकप्रिय है। ऐसे में शो से अलग हुए कलाकार भी सोशल मीडिया पर चर्चा में छाए रहते हैं। दयाबेन के बाद कई कलाकारों ने शो छोड़ दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी चर्चा को लेकर छाए रहते हैं।
इसी फेहरिस्त में एक नाम तारक मेहता की अंजलि भाभी का भी है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता की पत्नी की भूमिका नेहा मेहता ने निभाई थी। इस शो से वह बीते 10 साल से जुड़ी थीं। लेकिन साल 2020 में उन्होंने इस शो को छोड़ने का फैसला लिया। नेहा के शो छोड़ने की वजह साफ नहीं हुई। लेकिन यह बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की मेकर्स के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई।
जिसके बाद उन्होंने शो से बाहर होने का फैसला लिया। हालांकि इस लेकर कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए अब एक तस्वीर सामने आयी है। तारक मेहता से बाहर होने के बाद नेहा ने कोई दूसरा शो नहीं किया है। ऐसे में उनकी एक तस्वीर सामने आयी है।
जिसे देख फैंस हैरान हैं कि अंजलि मेहता की क्या हालत हो गई है, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने घर की गणेश पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं। हाथों में गणपति की मूर्ति को थामे हुए बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में फिर से मेकअप करते हुए दिखती हैं। वैसे नेहा का यह वीडियो काफी पुराना है। फैंस इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी के साथ नेहा ने कुछ दिन पहले अपना एक वीडियो शेयर किया है, जहां पर फैंस उनसे फिर से शो में वापस आने की गुजारिश कर रहे हैं। फैंस के लिए यह निराशा है कि नेहा फिर से शो पर वापसी करने का इरादा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications











