..................... taarak mehta ka ooltah chashmah aniruddhacharya reveal the truth jethalal, babita ji and disha vakani - Hindi Filmibeat

TMKOC: इस वजह से दया ने छोड़ा तारक मेहता शो, कथावाचक ने किया खुलासा बोले- जेठालाल बबीता जी को...

taarak mehta ka ooltah chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो में से एक रहा है तारक मेहता का उल्टा चश्मा। शो ने कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। फैन्स ही क्या सितारे भी इस शो के दीवाने हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से तारक मेहता के शो में दया बेन नजर नहीं आ रही है। फैन्स लगातार मेकर्स से सवाल कर रहे हैं कि आखिर दया बेन शो से कब जुड़ेंगी, लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी ना तो शो में दिशा वकानी आईं और ना ही उनका कोई सब्स्टीट्यूट।

कथावाचक ने किया दया के शो छोड़ने का खुलासा!
ऐसे में फैन्स यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर दया बेन ने शो छोड़ा ही क्यों ? इसका जवाब भले ही मेकर्स या दिशा ना दे पाई हों, लेकिन कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने खुलासा कर ही दिया है कि आखिर दया ने शो क्यों छोड़ा। हाल ही में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने अपनी एक कथा में बताया कि एक जेठा लाल हैं अपनी दया को कम देखता है...बबीता जी को ज्यादा देखता है। इसकी भी गृहस्थी बिल्कुल बिगड़ने ही वाली थी। उसी चक्कर में तो दया शो छोड़कर भाग गई...और देख ले बबीता को।

जेठालाल की गृहस्थी बिगाड़ दी
इसके आगे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि देखो संतों की तपस्या कौन बिगाड़ता है...अप्सराएं बिगाड़ती हैं और जेठालाल की गृहस्थी किसने बिगाड़ दी...बबीता ने ऐसी बिगाड़ी की दया शो छोड़कर ही चली गई। बता दें कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्योंकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लाखों करोड़ों फैन्स हैं। कई लोग शो को देखना पसंद करते हैं। वहीं कथावाचक का इस तरह दया का शो छोड़कर जाने का कारण बताना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X