ये हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की नई दयाबेन, मेकर्स ने लिया चौंकाने वाला फैसला !
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए ये बुरी खबर है या अच्छी ये कह पाना मुश्किल है। लेकिन इतना तो तय है कि शो की दयाबेन अब पुराने दिनों की बात होने जा रही हैं। हम बात कर रहे हैं दिशा वकानी की। जिनका इंतजार सभी ने किया। वह लौट कर शो में वापस नहीं आयीं।
पिछले महीने शो के निर्माता असित मोदी ने दिशा वकानी को शो पर वापसी करने के लिए 30 दिन का समय दिया था। लेकिन दिशा वापस आने में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखा पायीं। जिसके बाद दिशा की जगह नई दयाबेन की तलाश शो की टीम ने शुरू कर दी थी। ऐसा मालूम होता है कि ये खोज पूरी हो चुकी है। नई दयाबेन आ चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार चिड़िया घर फेम अमि त्रिवेदी नई दयाबेन की भूमिका निभा सकती हैं।
एक अखबार से बातचीत में अमि ने कहा कि मेरे दोस्त और रिश्तेदार कहते हैं कि मैं दयाबेन की भूमिका में फिट बैठ सकती हूं। फिलहाल शो के निर्माता ने इसके लिए मुझे संपर्क नहीं किया है। आगे वह कहती हैं कि अगर मुझे इस रोल का प्रस्ताव मिला तो मैं जरूर करना चाहूंगी। इस रोल के जरिए दयाबेन ने अपनी पहचान बनाई है।जो भी इस किरदार को निभायेगा उसके लिए ये मुश्किल काम होगा।

ऐसी खबर है कि दिशा शो में वापसी करना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। मेकर्स अभी भी दिशा को लेने के लिए तैयार हैं लेकिन वो भी बिना किसी शर्त के। फिलहाल फैंस को दयाबेन को स्क्रीन पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला..


Click it and Unblock the Notifications











