सबसे महंगे एक्टर बने तारक मेहता के 'जेठालाल' दिलीप जोशी, करोड़ों की कमाई, जानिए सबकी फीस !
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो टीवी का पुराना और बड़ा शो है। इस शो के सभी कलाकार अपने रियल नाम से नहीं बल्कि किरदारों से पहचाने जाते हैं। बीते 12 सालों से लगातार ये शो अपने किरदारों के कारण दर्शकों के बीच का सबसे पसंदीदा शो है। शो में फिलहाल दयाबेन का किरदार नहीं है।
लेकिन बाकी के कई ऐसे कलाकार हैं जो कि इस शो के अलावा कहीं दूसरे टीवी शो में नहीं दिखाई देते हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ये सभी कलाकार इतने लोकप्रिय हैं और शो इतना सुपरहिट रहा है कि किसी को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ी। इस शो के सभी कलाकार हर महीने लाखों की कमाई करते हैं।

तारक मेहता के सभी कलाकार हर एपिसोड की लाखों की फीस लेते हैं। इस बीच जेठालाल यानी की शो के हीरो दिलीप जोशी की कमाई की जो डिटेल सामने आयी है वो चौंकाने वाली है। जेठालाल इस शो के सबसे महंगे एक्टर हैं।

दिलीप जोशी यानी की जेठालाल की कमाई
एबीपी न्यूज चैनल की एक रिपोर्ट अनुसार दिलीर जोशी हर एपिसोड के लिए 1.50 लाख की फीस लेते हैं। दिलीप जोशी ने जेठालाल बनने से पहले दाल में काला, दो और दो पांच के साथ सीआईडी जैसे शो भी किए। लेकिन उन्हें लोकप्रियता केवल जेठालाल बनकर मिली है। एबीपी न्यूज के मुताबिक तारक मेहता के लिए दिलीप जोशी की फीस 50 लाख डॅालर यानी कि 37 करोड़ की कमाई करते हैं।जो कि किसी भी टीवी एक्टर के लिए एक बड़ी रकम है।

तारक मेहता के कलाकारों की लाखों की फीस
शो का हर एपिसोड जेठालाल पर बेस्ड होता है। ऐसे में तारक मेहता का बड़ा चेहरा जेठालाल को माना जाता है। दिशा वकानी फिलहाल शो में नहीं हैं, उन्हें लाने की भी पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने दयाबेन के किरदार में हर एपिसोड के लिए 1.2 लाख की फीस दी जाती थी। फिर से उन्हें शो में बुलाने के लिए मेकर्स ने फीस भी बढ़ाने पर चर्चा की थी।

बबीता जी, बापूजी की तारक मेहता के लिए इतनी फीस
तारक मेहता का किरदार निभा रहे शैलेश लोढ़ा को हर एपिसोड के लिए 1 लाख की फीस दी जाती है। आत्माराम तुकाराम भिड़े यानी कि एक्टर मंदार चंदावरकर को एक एपिसोड के लिए 80 हजार की फीस दी जाती है।बापूजी का किरदार निभाने वाले एक्टर अमित भट्ट को भी 80 हजार के करीब की फीस दी जा रही है। इसी के साथ बबीता जी भी इस शो की फेमस किरदार हैं। मुनमुन दत्ता को हर एपिसोड के लिए 60 से 70 हजार की फीस दी जाती हैं। ये तारक मेहता का उल्टा चश्मा के वो सभी कलाकार हैं जो शो में सबसे अधिक फीस लोकप्रियता के हिसाब से लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications