तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर का निधन, 40 की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा

sunil holkar

Recommended Video

Sunil Holkar Passes Away; Tarak Mehta एक्टर Sunil Holkar का 40 की उम्र में निधन | FilmiBeat

Sunil Holkar Passes Away:साल 2023 के शुरुआत में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आयी है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर सुनील होलकर का निधन हो गया है। टीवी और फिल्म अभिनेता सुनील होलकर की उम्र केवल 40 साल की थी। कम उम्र में उनके निधन की वजह गंभीर बीमारी बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार सुनील होलकर लीवर सोरायसिस की बीमारी से पीड़ित थे। काफी समय से इस बीमारी को लेकर उनका इलाज जारी था। लेकिन उनका अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मौत से पहले सुनील को इसका अहसास हो गया था कि वह कुछ दिन के मेहमान हैं। सुनील ने अपने एक दोस्त को आखिरी मैसेज भी भेजा था।

सुनील ने अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज में कहा था कि यह उनका आखिरी पोस्ट है। उन्होंने लिखा था कि वह अपनी गलतियों के लिए माफी मांगना चाहते हैं। सुनील के परिवार की बात की जाए तो 40 साल के एक्टर का परिवार पूरा था। उनकी मां,पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। सुनील होलकर ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म गोष्टा एका पैठाणीची में काम कर चुके हैं। शुक्रवार 13 जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली। सुनील का नाता फिल्मों और टीवी से अधिक थिएटर से रहा है। उन्होंने 12 से भी अधिक सालों तक थिएटर में अपने एक्टिंग का हुनर दिखाया है। 40 साल की उम्र में उनके निधन से सुनील के परिवार और करीबी लोगों को तगड़ा झटका लगा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X