तारक मेहता के फैंस लिए बुरी खबर,14 साल बाद मेकर्स के कारण शैलश लोढ़ा ने छोड़ा शो, क्या है सच?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आयी है। दयाबेन यानी कि दिशा वकानी के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में तारक मेहता की भूमिका निभा रहे एक्टर शैलेश लोढ़ा भी इस शो से दूर जाने का फैसला कर चुके हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में में टाइटल किरदार निभाकर शैलेश ने करोड़ों लोगों के दिल में खास जगह बना ली है।
Recommended Video
ऐसे में तारक का किरदार शो में नहीं दिखाई देना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।14 साल बाद आखिर क्यों शैलेश लोढ़ा इस शो से अलविदा ले रहे हैं। इसे लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार शैलेश लोढ़ा शो की टीम से नाराज चल रहे हैं। जो कि काफी समय से जारी है।

यहां तक कि शैलेश लोढ़ा ने शो के लिए शूटिंग भी बंद कर दिया है। शो में जेठालाल की सारी परेशानी का हल और एक करीबी मित्र की भूमिका में शैलेश लोढ़ा ने दिल में जगह बनाई है। एक वेबसाइट की खबर अनुसार शैलेश लोढ़ा की डेट का सही तरीके से इस्तेमाल मेकर्स नहीं कर रहे थे।
इससे पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के दौरान शैलेश लोढ़ा को काम के कई प्रस्ताव मिलते रहे हैं। लेकिन उन्होंने कई अन्य मौके को अपने हाथ से जाने दिया। बताया जा रहा है कि वह बीते काफी समय तारक मेहता के सेट पर भी नहीं आए हैं। मेकर्स ने शैलेश लोढ़ा को फिर से शो पर लाने की कोशिश की है। लेकिन मेकर्स और उनके बीच हालात ठीक नहीं हो पाए हैं।
हालांकि इस खबर के लिखे जाने तक मेकर्स और शैलेश लोढ़ा की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। वैसे मेकर्स बीते 2 साल से अधिक समय से दिशा वकानी यानी कि दयाबेन को भी शो पर वापस लाने की प्लानिंग में हैं। मेकर्स को अभी तक दयाबेन को वापस लेकर आने के मामले में कोई सफलता नहीं मिली है।


Click it and Unblock the Notifications
