तारक मेहता पर कोरोना का कहर, दया भाभी के भाई सुंदरलाल कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में एडमिट
कोरोना के बढ़ते हुए मामले के बीच फिल्म इंडस्ट्री के साथ टीवी के कलाकार भी कोरोना का शिकार हो रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्टर मयूर वकानी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। वह इस समय अस्पताल में एडमिट हैं। मयूर वकानी शो में सुंदरलाल की भूमिका निभा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मुंबई से शूटिंग खत्म करके अहमदाबाद पहुंचे। इसके बाद ही उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई । अभी अभिनेता अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल में भर्ती हैं।

एक वेबसाइट से बात करते हुए मयूर वकानी ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की खबर को सही बताते हुए कहा है कि उन्हें दो से तीन दिन से बुखार आ रहा था। वह खुद की तबीयत को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने खुद को कोरोना टेस्ट कराया। जो कि पॅाजिटिव आया।


Click it and Unblock the Notifications