तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर ललित मनचंदा ने की खुदकुशी, आर्थिक तंगी से हो चुके थे परेशान

Actor Lalit Manchanda

Actor Lalit Manchanda: फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से लगातार इन दिनों दुखद खबरें सुनने को मिल रही हैं। बता दें कि जहां कुछ समय पहले एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन हुआ था वहीं अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर ललित मनचंदा (Lalit Manchanda) की तरफ से दुखद खबर सामने आई है।

बता दें कि 48 साल की उम्र में ललित मनचंदा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ललित मनचंदा ने अपने घर मेरठ में फांसी लगाकर अपनी जान दी है। पुलिस को जैसे ही इस बारे में खबर मिली पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस खबर को सुनते ही उनके चाहने वालों को एक बड़ा सदमा लगा है।

आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे ललित मनचंदा
आपको बता दें कि ललित मनचंदा इंडिया मोस्ट वांटेड, क्राइम पेट्रोल समेत कई सीरियल में सहायक एक्टर की भूमिका निभा चुके हैं, लेकिन लंबे समय से वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। अपनी आर्थिक व्यवस्था को देखते हुए वह अपनी पत्नी तरु मनचंदा और अपने 18 साल के बेटे उज्जवल और बेटी श्रेया को लेकर अपने घर मेरठ लौट आए थे। वह मेरठ में आकर अपने भाई के पास रह रहे थे, लेकिन रविवार की रात वह अकेले जाकर दूसरे कमरे में सोए थे, लेकिन सुबह जब ललित को चाय के लिए आवाज दी गई तब उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। बाद में जैसे तैसे दरवाजा खोला गया तब पता चला कि उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को उनकी बॉडी परिवार वालों को दे दी थी। सोमवार देर शाम ललित मनचंदा का अंतिम संस्कार उनके बेटे द्वारा किया गया था।

ढूंढने पर भी नहीं मिल रहा था काम
ललित मनचंदा के भाई रवि मनचंदा ने कहा कि उनके भाई 16 साल पहले एक बड़ा एक्टर बनने की ख्वाहिश से मुंबई गए थे। जहां उन्होंने मेहनत की उन्हें कई सीरियलों में काम करने का मौका भी मिला, लेकिन जब से कोरोना आया तब से उन्हें काम मिलना बंद हो गया। पैसों की कमी की वजह से वह मेरठ आ गए। यहां भी आकर उन्होंने काम ढूंढना शुरू किया, लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिला। आर्थिक तंगी की वजह से ललित मनचंदा ने यह कदम उठाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X