रेप के आरोप के बाद...11 दिनों से लापता हैं ये टीवी एक्टर!
[टेलीविजन] सब-टीवी के प्रसिद्ध शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता विशाल ठक्कर बीते 11 दिनों से लापाता हैं। इस बात की जानकारी उनकी माँ दुर्गा ठक्कर ने दी।बता दें यह वही विशाल ठक्कर हैं जिनपर उनकी प्रेमिका ने रेप, मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
[SHAME: मुन्नाभाई MBBS जैसी फिल्मों में आ चुके एक्टर पर रेप का आरोप!]
बहरहाल, पुलिस ने विशाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी माँ दुर्गा ठक्कर का कहना है कि रेप के आरोप विशाल बेहद डिप्रेशन में था। हालंकि वह 31 दिसंबर की रात घर पर ही था। इसके बाद वह मूवी देखने का कहकर घर से निकल गया। उस रात से व अब तक घर वापस नहीं लौटा।

विशाल की माँ ने बताया कि, केस दर्ज कराने के बाद विशाल की प्रेमिका नें अपना केस वापस ले लिया था। इतना ही नहीं, केस के बाद से वह लगातार विशाल के टच में थी, लेकिन अब कोई नहीं जानता कि मेरा बेटा कहां है?"
[SHOCK: टीवी की बालिका वधू और ललिया के साथ छेड़छाड़!]
बता दें टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी अहम किरदार निभा चुके विशाल पर उनकी गर्लफैंड ने रेप, मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।जिसके बाद से विशाल बेहद डिप्रेशन में था। इतना ही नहीं उनपर रेप का आरोप लगने के बाद वह बेरोजगार हो गये थे।
[LIMIT: इस टीवी एक्टर का 'अश्लील गेम' पड़ गया भारी...फूटा भांडा!]
विशाल छोटे पर्दे के कई बेहतरीन शोज़ जैसे पड़ोसन,तार्क मेहता का उल्टा चश्मा और जय बजरंग बली में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा विकास संजय दत्त स्टारर फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस और टैंगो चार्ली जैसी फिल्मों में भी दिखाई दे चुकें हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











