'हम आपके हैं कौन' के बाद काम मिलना हुआ बंद, किया स्ट्रगल, आज ये एक्टर है टीवी का बड़ा स्टार

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah tmkoc Dilip Joshi

Dilip Joshi Aka Jethalal Struggle: कई बार ऐसा देखने के लिए मिलता है कि सितारे बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम करने के बावजूद भी इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाते। एक वक्त के बाद उन्हें काम मिलना भी बंद हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। जोकि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक अहम भाग है। दरअसल हम बात कर रहे हैं दिलीप जोशी की।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में दिलीप जोशी को जेठालाल के किरदार में देखा जाता है। उन्होंने इस किरदार से एक अच्छी खासी पहचान दर्शकों के बीच में हासिल कर ली है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने यहां तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की है और काफी स्ट्रगल भी किया है।

दरअसल एक वक्त हुआ करता था जब दिलीप जोशी को फिल्मों में छोटे किरदार निभाने को मिलते थे। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'मैने प्यार किया' में रामू का किरदार निभाया। बाद में उन्हें 'हम आपके हैं कौन' में भी छोटा किरदार निभाने को मिला। लेकिन इसके बावजूद उन्हें आगे काफी स्ट्रगल करना पड़ा।

दिलीप जोशी ने 'हम आपके हैं कौन' फिल्म में भोले का किरदार निभाया था। जो कि बहुत ही छोटा रोल था। इस पर बात करते हुए एक्टर ने कहा कि "जीवन की सच्चाई कई बार बहुत कड़वी होती है। जब मैं इस फिल्म में काम किया और फिल्म सुपरहिट हुई तो मुझे एक्टर के तौर पर ऐसा लगा कि अब लाइफ सेट हो जाएगी और मुझे स्ट्रगल नहीं करना होगा।"

दिलीप जोशी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा लगने लगा कि अब मुझे फिल्म पर फिल्म के ऑफर आने लगेंगे और अच्छे-अच्छे किरदार भी मिलेंगे। लेकिन इस फिल्म के बाद में मुझे एक भी किरदार का ऑफर नहीं मिला। मैं फिर थोड़ा स्ट्रगल किया और मुझे सीरियल मिलने लगे। मुझे थोड़ा-थोड़ा काम मिलने लगा और मैं करता गया।"

दिलीप जोशी ने फिल्मों के बाद टीवी सीरियल्स में अपनी किस्मत आजमाई और साल 2008 के बाद उनकी किस्मत खुल गई। दिलीप जोशी को कोरा कागज, दो और 25 और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। हालांकि साल 2008 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के किरदार से वह फेमस हो गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X