'तारक मेहता...' के इस एक्टर ने 700 रुपए की नौकरी में चलाया घर, फिर एक ऑडिशन ने बदल डाली किस्मत

TMKOC Actor Bagha Aka Tanmay Vekaria: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज के वक्त में अपने किरदारों के साथ-साथ अपनी कहानी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहता है। शो में जेठालाल से लेकर दया भाभी तक के किरदार को काफी पसंद किया जाता है। आज हम आपको बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकरिया के बारे में बताने वाले हैं।
तन्मय वेकरिया को वैसे तो कई सारे टीवी शोज में देखा जा चुका है। लेकिन उन्हें असल पहचान 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से ही मिली। जिसके बाद उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा बाघा नाम से जाना जाने लगा। हालांकि आज हम आपको तन्मय वेकरिया के संघर्षों के बारे में बताने वाले हैं और उन्होंने यहां तक पहुंचाने के लिए क्या-क्या किया यह भी बताएंगे।
तन्मय वेकरिया का जन्म 1981 में गुजरात के सूरत में हुआ। वह एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं और उनका एक छोटा भाई भी है। जो कि अब सीए के तौर पर काम करता है। तन्मय वेकरिया ने ग्रेजुएशन होते ही थिएटर ज्वाइन कर लिया था क्योंकि उन्हें शुरू से ही एक्टर बनना था। यहां तक कि 30 साल की उम्र तक उनकी शादी तक हो चुकी थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तन्मय वेकरिया एक बेटी के पिता भी बन गए थे और उनका संघर्ष का वक्त काफी लंबा रहा। हालांकि फिर उन्हें सफलता भी मिली। तन्मय वेकरिया ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि गुजरात की सूरत में एक थिएटर को उन्होंने ज्वाइन किया था और वहां पर अच्छा काम भी कर रहे थे। लेकिन उन्हें इतने पैसे नहीं मिल पाए थे।
तन्मय वेकरिया ने आगे बताया कि उनके पिता ने उन पर नौकरी का दबाव बनाया और अपने मां के यहां पर नौकरी के लिए भेज दिया जो कि सीए थे और मुंबई में रहते थे। मां के यहां ₹700 की सैलरी पर उन्होंने काम किया और इसके बावजूद भी उनका खर्च नहीं निकल पा रहा था। फिर भी एक्टर अपना संघर्ष करते रहे।
तन्मय वेकरिया अपने मां के यहां पर नौकरी भी किया करते थे और थिएटर भी किया करते थे। उन्होंने शुरुआती दिनों में दिलीप जोशी के प्ले में दिशा वकानी के साथ में भी काम किया। फिर उन्हें स्मृति ईरानी के छोटे भाई का किरदार निभाने को मिला। उन्हें टीवी सीरियल्स में कैमियो टाइप किरदार निभाने को मिल जाते थे।
तन्मय वेकरिया ने तकरीबन 10 सालों तक ऐसे ही काम किया और परेशानियां झेली। एक वक्त के बाद वह डिप्रेशन में आ गए और फिर साल 2010 में उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल का ऑफर मिला। वह इसके लिए सिलेक्ट हो गए थे। जहां से रातों-रात उनकी किस्मत बदल गई। तन्मय को ढूंढते रह जाओगे और फिर जैसे सीरियल्स में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications