'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी ने शेयर की ऐसी तस्वीर, फैंस ने कहा आपकी आंखें
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से दर्शकों की पसंद बना है। इस शो का हर किरदार हर घर में लोकप्रिय है। कॅामेडी के साथ तारक मेहता में खूबसूरती और ग्लैमर का तड़का लगाते हुए एक किरदार हमेशा से नजर आ रहा है। हम बात कर रहे हैं, बबीता जी की।
बबीता जी को आखिर कौन नहीं जानता। इस शो ने मुनमुन दत्ता को लोकप्रिय बना दिया है। हर घर में अब उन्हें बबीता जी के नाम से ही पहचाना जाता है। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

अपनी तस्वीरें पोस्ट करने के साथ वह कई मुद्दे पर अपनी राय भी देने से पीछे नहीं हटती हैं। इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था। लेकिन इस बार कंट्रोवर्सी से दूर उनकी इस खूबसूरत तस्वीर पर फैंस कमेंट दे रहे हैं। कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है तो कोई आंखों और मुस्कान की तारीफ कर रहा है।
असल जिंदगी में मुनमुन काफी स्टाइलिश रहना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं वह इंडस्ट्री और देश से जुड़े हर विषय पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मुनमुन को कई बार अपनी तस्वीरों के कारण ट्रोल भी होना पड़ा है। वह इस वजह से पुलिस में शिकायत भी दर्ज कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











