तारक मेहता के जेठालाल और प्रोड्यूसर के बीच हुआ भयंकर झगड़ा! पकड़ लिया असित मोदी का कॉलर

Taarak Mehta ka Oolta Chashmah

Jethalal aka Dilip Joshi Fight with producer Asit Kumarr Modi: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी कहानी के साथ ही विवादों को लेकर भी सुर्खियों में बना रहता है। पिछले 2 साल में कई पुराने सितारे यह शो छोड़कर जा चुके हैं। जिसमें से कई नामी सितारों का शो के प्रोड्यूसर के साथ झगड़े की खबर भी सामने आई थी।

शो छोड़ चुके सितारे
शो से दया बेन, तारक मेहता उर्फ शौलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, जेनिफर मिस्त्री समेत कई सितारे यह शो छोड़कर चले गए, लेकिन फैन्स जेठालाल के होने से शो में बने रहे। और उम्मीद करते रहे कि पुराना किरदार एक ना एक दिन फिर वापस आएंगे, लेकिन फिलहाल तो अभी शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, बताया जा रहा है कि जेठालाल और असित मोदी के बीच झगड़ा हो गया है।

जेठालाल और प्रोड्यूसर के बीच हुआ झगड़ा
न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर और जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के बीच तीखी नोकझोक हुई है। तारक मेहता के प्रोडक्शन हाउस के सूत्रों के मुताबिक शो में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह का शो पर आखिरी दिन था सभी प्रोडयूसर असित मोदी के आने का इंतजार कर रहे थे। खासतौर पर दिलीप जोशी क्योंकि दिलीप को अपनी छुट्टियों को लेकर असित मोदी से बात करती थी।

गुस्से में पकड़ लिया कॉलर
असित मोदी सेट पर तो आए और वह सीधा कुश से मिलने के लिए चले गए यह बात दिलीप को काफी बुरी भी लगी। दोनों के बीच फिर कुछ गरमा-गरमी हुई इसके बाद दिलीप जोशी आग बबूला हो गए उन्होंने असित मोदी का कॉलर पकड़ लिया। इतना ही नहीं उन्होंने तो शो तक छोड़ने की धमकी दे दी, लेकिन बाद में सभी ने मिलकर दिलीप जोशी को शांत करवाया। खैर बताया तो यह जा रहा है कि अब दोनों के बीच चीजें सुलझ गई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X