'तारक मेहता' अब बिग बॉस 17 में उल्टा करेंगे अपना चश्मा? शैलेश लोढ़ा को लेकर आई बड़ी खबर!

taarak mehta

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' वाहिद ऐसा शो है जो कि टेलीविजन के इतिहास में सबसे ज्यादा एपिसोड रखता है। इस शो ने हर घर में जाकर हंसी और ठहाके लगवाए हैं और ये बताया है कि बिना अश्लील और डबल मीनिंग कंटेंट के भी राज किया जा सकता है।

तारक मेहता का शो जिनके नाम पर हैं वो इस सीरियल के एक किरदार तारक मेहता हैं जिनका असली नाम शैलेश लोढ़ा है। वो एक शानदार कवि हैं और कई जगह जाते हैं। लेकिन इस वक्त शैलेश को लेकर जो खबर सामने आ रही है वो उन लोगों के लिए काफी चौकाने वाली साबित हो सकती है जो कि उनको काफी करीब से जानते हैं।

पता चला है कि शैलेश लोढ़ा सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 17 का हिस्सा बनने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके चाहने वाले इस खबर के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता और कवि की इस खबर का अपडेट 'बिगबॉस 17 अपडेट्स' नाम के एक इंस्टाग्राम पेज से सामने आया।

इस अनौपचारिक सूत्र के अनुसार, शैलेश शो के प्रतियोगियों में से एक होंगे। हालांकि इसको सिर्फ अटकलें मानी जा रही हैँ। देखने वाली बात होगी कि शैलेश इस शो में एंट्री मारते हैं या नहीं। अक्सर देखा जाता है वो टीवी शो और समाज की बुराइयों को लेकर कटाक्ष करते रहते हैं और अपनी कविताओं से क्रांति लाने की बात करते हैं।

अगर वो इस शो बिग बॉस का हिस्सा बनते हैं तो ये बेहद शानदार और चौकाने वाली बात होगी। तारक के अलावा इस शो को लेकर खबर है कि ओटीटी बिग बॉस विनर एल्विश यादव भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। सलमान खान ने ही ओटीटी बिग बॉस शो को होस्ट किया था और कई बार वो भड़कते हुए नजर आए थे।

More from Filmibeat

Read more about: shailesh lodha bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X